Claims Victory in Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने संसद भवन में पहला वोट डाला। Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटो भी शेयर कीं। Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “2025 उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला।” इस बीच, एनडीए नेताओं और सांसदों ने अपने उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan)की जीत को लेकर विश्वास जताया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “भारत के नए उपराष्ट्रपति के लिए मतदान जारी है। एनडीए के उम्मीदवार CP Radhakrishnan भारी बहुमत से जीतेंगे।”
उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग हो रही Claims Victory in Vice Presidential Election
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग हो रही है और उसके बाद परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। एनडीए के उम्मीदवार CP Radhakrishnan जमीनी स्तर से लेकर प्रशासन तक व्यापक विशेषज्ञता वाले एक अनुभवी व्यक्ति हैं। मुझे उम्मीद है कि वे उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करेंगे।” भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “मुझे इस चुनाव में कोई कठिनाई नजर नहीं आती। विपक्ष को भी अपने उम्मीदवार उतारने से पहले सोचना चाहिए था।” भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि CP Radhakrishnan भारी अंतर से उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रहे हैं। एनडीए के अलावा अन्य दलों के सांसद भी उन्हें वोट देंगे और उम्मीद है कि वे रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
एनडीए उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत
भाजपा सांसद मंजु शर्मा ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि हमारा उम्मीदवार जीतेगा।” भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा, “इंडी गठबंधन के वोट भी CP Radhakrishnan को मिलेंगे और उनकी जीत तय है।” उपराष्ट्रपति चुनाव पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। मुझे यह भी उम्मीद है कि कई विपक्षी सांसद CP Radhakrishnan के पक्ष में वोट देंगे।”
सीपी राधाकृष्णन की जीत तय Claims Victory in Vice Presidential Election
उपराष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा विश्वास कहता है कि CP Radhakrishnan की जीत तय है और वे देश के नए उपराष्ट्रपति बनेंगे। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “एनडीए के उम्मीदवार CP Radhakrishnan बड़ी मजबूती से जीतने के लिए तैयार हैं और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पूरा एनडीए एकजुट है। हमें उम्मीद है कि CP Radhakrishnan ऐतिहासिक मतों के साथ जीत दर्ज कर देश के नए उपराष्ट्रपति बनेंगे।”
सीपी राधाकृष्णन अच्छे मतों के अंतर से जीतेंगे Claims Victory in Vice Presidential Election
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “हमारे उम्मीदवार CP Radhakrishnan अच्छे मतों के अंतर से जीतेंगे। कोई क्रॉस-वोटिंग नहीं होगी, क्योंकि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है।” कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, “मैं लगभग 2013 से राजनीति में हूं। विपक्ष जो भी दावे करता है, वो हमेशा झूठे निकलते हैं और उनके सारे दावे धरे रह जाएंगे। हमारा एनडीए उम्मीदवार जीतेगा।” केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, “एनडीए के पास पहले से ही स्पष्ट बहुमत है, हमें विश्वास है कि इंडी गठबंधन के 40-50 वोट भी हमारे पक्ष में आएंगे।”
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

