CM Women Employment Scheme: लालटेन राज में अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने झेली: पीएम मोदी

IGNOU Re-Registration, IGNOU January 2026 Session, IGNOU ODL Programs, IGNOU Online Courses, IGNOU Admission 2026, IGNOU Samarth Portal, IGNOU Enrollment, Open Distance Learning, इग्नू पुनः नामांकन, इग्नू जनवरी 2026 सत्र, इग्नू ओडीएल प्रोग्राम, इग्नू ऑनलाइन कोर्स, इग्नू एडमिशन 2026, इग्नू री-रजिस्ट्रेशन, ओपन डिस्टेंस लर्निंग, इग्नू समार्थ पोर्टल,

CM Women Employment Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करना बहुत गर्व की बात है।

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना CM Women Employment Scheme

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के तहत 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रुपए भेजे गए हैं। Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में मुझे ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ शुरू करने का अवसर मिला था। अब इस व्यवस्था की ताकत ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के साथ जुड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 2 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत से गांव बदला है, समाज बदला है और परिवार का रुतबा भी बदला है।

कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा CM Women Employment Scheme

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा। कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, “आज लूट की काफी बातें हो रही हैं, लेकिन पहले एक Prime Minister Narendra Modi कहा करते थे कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है, तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसे कोई पंजा मार लेता है।” उन्होंने कहा कि आज ये जो 10-10 हजार रुपए भेजे गए हैं, इन्हें कोई लूट नहीं सकता।

बिहार में आरजेडी की सरकार CM Women Employment Scheme

राजद पर हमला बोलते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “जब बिहार में आरजेडी की सरकार थी, लालटेन का राज था, उस दौरान अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने ही झेली है। वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी होती थीं, पुल-पुलिया का नामोनिशान नहीं था। तब सबसे ज्यादा तकलीफ किसे होती थी? बाढ़ में परेशानी इतनी बढ़ जाती थी कि गर्भवती महिलाएं समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाती थीं, उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता था।”

महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना CM Women Employment Scheme

पिछले 11 साल में महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं की बात करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “जब कोई सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर कोई नीति बनाती है, तो उसका फायदा समाज के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ता है। उदाहरण के लिए, उज्ज्वला योजना से कितना बड़ा बदलाव आया है, ये आज पूरी दुनिया देख रही है।” Prime Minister Narendra Modi ने आगे कहा, “केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान और बैंक दीदी अभियान, ये सब भी आपके लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बना रहे हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है, आपके सपने पूरे हों।”

Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना

Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित

Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp