Colombia उतादेओ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में खुला इंडिया कॉर्नर, भारतीय दूतावास ने किताबें दान की

Unemployment Allowance

बोगोटा, Colombia कोलंबिया में भारत के राजदूत वानलालहुमा ने बोगोटा के उतादेओ विश्वविद्यालय में एक इंडिया कॉर्नर का उद्घाटन किया, जिसमें इतिहास, साहित्य, दर्शन, कूटनीति, संस्कृति और अर्थव्यवस्था पर भारतीय कार्यों को प्रदर्शित किया गया। भारतीय दूतावास ने यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में किताबें भी दान कीं।

Colombia

Colombia लाइब्रेरी में किताबें दान करने का उद्देश्य स्टूडेंट्स और टीचरों को भारत के साहित्य, इतिहास और संस्कृति के बारे में गहराई से जानकारी देना था। इस पहल का उद्देश्य भारत-कोलंबिया शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाना है। बोगोटा में स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, “बोगोटा स्थित भारतीय दूतावास ने उतादेव विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को पुस्तकें दान कीं, जहां भारतीय राजदूत वनलालहुमा ने इतिहास, साहित्य, दर्शन, कूटनीति, संस्कृति और अर्थव्यवस्था पर भारतीय कृतियों को प्रदर्शित करने वाले इंडिया कॉर्नर का उद्घाटन किया। इससे भारत-कोलंबिया शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।”

Colombia एक अन्य पोस्ट में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि बोगोटा स्थित भारतीय दूतावास ने एल बोस्क विश्वविद्यालय में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह’ में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारत गेस्ट के तौर पर शामिल हुआ था। भारतीय राजदूत वनलालहुमा ने महात्मा गांधी और भारत पर आधारित फोटो प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। ‘अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह’ में आईटीईसी प्रस्तुति, योग सत्र, हिंदी फिल्म माउंटेन मैन का प्रदर्शन, भारतीय पर्यटन को बढ़ावा, विकास, भारत-कोलंबिया सहयोग, भारतीय भाषाओं और अन्य विषयों पर अकादमिक चर्चाएं शामिल थीं। छात्रों ने भारतीय कला से प्रेरित एक चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

कोलंबिया और भारत ने जनवरी 1959 में राजनयिक संबंध स्थापित किए Colombia

Colombia कोलंबिया और भारत ने जनवरी 1959 में राजनयिक संबंध स्थापित किए और 2019 में राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। बीते कुछ वर्षों में, दोनों देशों के बीच व्यापार संवर्धन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग, रक्षा, आईटी, पर्यटन, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, संस्कृति आदि सहित विविध क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापन और समझौते हुए हैं।

Colombia भारत की संस्कृति और विरासत में कोलंबियाई लोगों की रुचि बढ़ रही है। भारतीय त्योहार, नृत्य, संगीत, पाककला और आध्यात्मिकता कोलंबियाई लोगों के लिए बढ़ती रुचि के विषय हैं। भारत में भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य सीख चुके कुछ कोलंबियाई अब पेशेवर कलाकार हैं।

Read Also: Dengue Symptoms दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: बाढ़ के बाद बढ़े मामले, चिकित्सकों ने बताए असामान्य लक्षण

Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी : ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp