अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करें : Crime Control Virendra Vij
जींद। Crime Control Virendra Vij : उप महानिरीक्षक कामंडेंट प्रथम आईआरबी भोंडसी विरेंद्र विज ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करें तथा प्रत्येक मामले में समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें।
उप महानिरीक्षक कामंडेंट प्रथम आईआरबी भोंडसी विरेंद्र विज गुरूवार को हरियाणा में अपराध की स्थिति की व्यापक समीक्षा एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिसके लिए पारदर्शिता एवं जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है।
जिले में अपराध नियंत्रण व पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित Crime Control Virendra Vij
जींद। Crime Control Virendra Vij : बैठक में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सिंह सहित जिला के सभी उप पुलिस अधीक्षक तथा सभी शाखाओं के ईचांर्ज उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुरूप अपराध की प्रवृत्तियों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहन विश्लेषण किया गया। बैठक में पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों की अनुपालना एटीआर की स्थिति, थाना स्तर पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी कार्यक्षमता, अपराध की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराध के हॉटस्पॉट की पहचान, एनसीएल व निर्धारित समय सीमा के अनुपालन में आने वाली कठिनाइयों का मूल्यांकन, नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत गांव एवं वार्ड स्तर पर किए गए प्रयास तथा अधिक आपराधिक गतिविधियों में वाले गांवों की पहचान, यातायात व्यवस्था सुधार हेतु ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर उन पर की गई कार्रवाई, लंबित मामलों की जांच, चार्जशीटिंग दर एवं 60/90 दिनों के भीतर मामलों के निस्तारण की प्रगति, जिला विशेष के अपराधों की पहचान कर उनके नियंत्रण हेतु रणनीति तैयार करना, पीछा करो अभियान के तहत पीओ, बेल जंपर्स की धरपकड़ की समीक्षा, मामलों की हेड वाइज कैंसलेशन व सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमार बनाम उतर प्रदेश सरकार निर्णय के अनुपालन की स्थिति, धारा 41 एवं 41ए के तहत नोटिस तामील करने की प्रक्रिया, विशेषकर जिले से बाहर के मामलों में, पुलिस स्टेशनों, पुलिस पोस्ट एवं सीआईए स्टाफ में कर्मियों की उपलब्धता, विशेषकर विषम समय ओड ऑर्स में, गुमशुदा व्यक्तियों की खोज के लिए गठित टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने आश्वासन दिया कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Also Read : Kidnapping Case : देवरड़ में 1 युवक का अपहरण कर मारपीट व जान से मारने की धमकी
Related Posts
Also Read :Factory Case : फैक्ट्री पर रेड के मामले को दबाने के लिए जीएसटी अफसरों के की 60 लाख की डील
Follow Us:YouTube

