टोक्यो/नई दिल्ली:(You are Tech Power and we are Talent Power Modi) जापान के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान से पार्टनरशिप में काम करने का आह्वान करते हुए कहा है कि जापान जहां ‘टेक पावर’ हाउस है तो वहीं भारत ‘टैलेंट पावर’ हाउस है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में पूरी दुनिया का नेतृत्व कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी मैन्युफैक्चरर्स को भारत आने का न्योता दिया और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत पूरी दुनिया के लिए निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “मेक इन इंडिया फॉर होल वर्ल्ड।” उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।
टोक्यो में भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जापान की प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभा मिलकर इस सदी की प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे प्रॉमिसिंग डेस्टिनेशन है। 80 प्रतिशत कंपनियां भारत में विस्तार करना चाहती हैं और 75 प्रतिशत पहले से मुनाफे में है। इसका मतलब है कि भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं है बल्कि कई गुना हो जाती है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
जापान हमेशा से एक अहम साझेदार रहा You are Tech Power and we are Talent Power Modi

उन्होंने कहा, ‘भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा से एक अहम साझेदार रहा है। मेट्रो से मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप तक हमारी पार्टनरशिप आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हुई है।” पीएम मोदी ने कहा कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से भी अधिक का निवेश किया है। पीएम मोदी ने कहा, भारत ने एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में साहसिक एवं महत्वाकांक्षी पहल की है।
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म हमारी सोच You are Tech Power and we are Talent Power Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले कहा, “आज भारत में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। और बहुत जल्द यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।” पीएम ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म हमारी सोच है।
जापान के बाद चीन जाएंगे पीएम You are Tech Power and we are Talent Power Modi

इससे पहले प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका राजस्थानी स्टाइल में भव्य स्वागत किया गया। जापानी महिलाओं ने राजस्थानी वेश-भूषा में हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनसे कहा पधारो म्हारे देश। पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे।इसके बाद वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन दौरे पर रहेंगे जहां तियानजिन शहर में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
Also Read: PM Modi IN Tokyo टोक्यो पहुंचे मोदी, हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत
Follow Us: Twitter
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

