Strict action against illegal fences अवैध बाड़ों पर होगी सख्त कार्रवाई, खुले में पशु छोड़ने वाले पशुपालकों पर होगी एफआईआर
हिसार:(Strict action against illegal fences) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान निरंतर जारी है। नगर निगम द्वारा वीरवार को रात्रि के समय 35 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौ-अभ्यारण भेजा गया। रात्रि अभियान के दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त वीरेन्द्र सहारण भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस विभाग की टीम, तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा व उनकी टीम, यूनियन प्रधान सुरेन्द्र मौजूद रहे।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

Strict action against illegal fences: सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि निगमायुक्त नीरज के आदेशानुसार शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने वीरवार रात्रि 8 बजे से शुरू किया गया। अभियान सुबह 6 बजे तक चला। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों से 35 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौ-अभ्यारण भेजा गया। उन्होंने बताया कि कैमेरी रोड, सेक्टर 9-11, दिल्ली रोड, अर्बन एस्टेट-2, आजाद नगर से 35 पशुओं को पकड़ा गया। सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त निगमायुक्त वीरेन्द्र सहारण टीम के साथ जब आजाद नगर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां एक बहुत बड़ा पशु बाड़ा बना हुआ था। जिसमें 200 से 250 गौवंश थे। कुछ गौवंश बाड़े के बाहर भी घुम रहे थे। टीम को देखकर पशुपालक वहां आ गए। पशुपालकों ने कहा कि यह बाड़ा हमारी खुद की जमीन पर बना हुआ है। वर्मा ने बताया कि रात के समय वह पशुपालक खुद की जमीन के दस्तावेज नहीं दे पाए। लेकिन उन्होंने शुक्रवार को निगम कार्यालय में दस्तावेज दिखाने को कहा। अगर वो दस्तावेज नहीं दिखाते है, तो वह बाड़ा अवैध माना जाएगा और उस पर निगम सख्त कार्रवाई करेंगा। वर्मा ने बताया कि यह सारा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है।
नगर निगम की टीम ने वीरवार को रात्रि अभियान में 35 बेसहारा पशुओं को पकड़ भेजा गौ-अभ्यारण Strict action against illegal fences

बेसहारा पशु पकड़ने के लिए नगर निगम ने तीन टीमें गठित की है। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पशु पकड़ने का कार्य करेगी। इसके साथ टीम अवैध पशु बाड़ों पर भी कार्रवाई करेगी। तीनों टीमों के साथ पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। एक टीम के इंचार्ज सुरेन्द्र वर्मा होंगे। दूसरी टीम के इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा होंगे और तीसरी टीम के इंचार्ज यूनियन प्रधान सुरेंद्र होंगे।
• वर्जन
शहर में जितने भी अवैध पशु बाड़े है। वह पशुपालक अपने आप हटा ले। नहीं तो नगर निगम उनको तोड़ने का कार्य करेगा। जो पशुपालक ऐसे बाड़ों में पशु रखते है, उन पर एफआईआर करवाई जाएगी-निगमायुक्त नीरज
Read Also: Progress from Jan Dhan Yojana: जन धन योजना ने लोगों को दिया अपनी किस्मत खुद संवारने का मौका: मोदी
Read Also: DGGI Raids: भीलवाड़ा में डीजीजीआई की छापेमारी, 10 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

