Central University Haryana: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उपलब्ध पीएच.डी. कार्यक्रमों में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 29 अगस्त, 2025 से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न 32 विभागों में उपलब्ध पीएच.डी. कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदक आगामी 17 सितम्बर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने दाखिला पोर्टल की शुरुआत पर कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन, नवाचार, कौशल विकास के साथ-साथ अनुसंधान के लिए प्रयासरत है। अवश्य ही इस दाखिला प्रक्रिया से विश्वविद्यालय को योग्य, परिश्रमी शोधार्थी प्राप्त होंगे।
आवेदक 17 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण Central University Haryana

Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने दाखिला पोर्टल की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुसंधान अति महत्त्वपूर्ण कारक है और इस दाखिला प्रक्रिया के माध्यम से ऐसी ही होनहार प्रतिभाओं को अवसर प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान व शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने भी पीएच.डी. दाखिला पोर्टल की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने दाखिला प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न 32 विभागों में कुल 238 पीएच.डी. की सीटों पर दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 17 सितम्बर, 2025 तक चलेगी। आगामी 18 सितम्बर को प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त आवेदकों की सूची जारी की जाएगी।

Central University Haryana: इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा पाँच पाठ्यक्रमों होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल साइंसेज के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 18 सितम्बर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 सितम्बर, 2025 को होगा। इन पाँच पाठ्यक्रमों में गेट/जीपीएटी के अंतर्गत आने वाले आवेदक इस प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त होंगे। पीएच.डी. में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 23 सितम्बर से शुरु होंगे और सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 30 सितम्बर, 2025 को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं परिषद शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी https://cuhadm.samarth.edu.in/ लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक व अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
Also Read:DGGI Raids: भीलवाड़ा में डीजीजीआई की छापेमारी, 10 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

