HPSEBL Bharti: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राज्य भर में बिजली सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों और 1,000 टी-मेट की नियुक्ति को मंजूरी दी है। हाल ही के दशकों में यह पहली बार है कि किसी सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती की जाएगी।
HPSEBL Bharti एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। वर्तमान में, टी-मेट के 4,009 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 3,049 खाली पड़े हैं, जिससे परिचालन मे समस्याएं और सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए, सरकार ने टी-मेट के 1,000 पदों को भरने के साथ-साथ वृत्त स्तर पर टी-मेट के रिक्त पदों के स्थान पर 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन
HPSEBL Bharti बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति एक अधिकृत सरकारी एजेंसी द्वारा उन पात्र उम्मीदवारों में से की जाएगी, जो दसवीं पास हैं और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। आवेदकों के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है।
HPSEBL Bharti प्रवक्ता ने कहा कि फील्ड कर्मचारी एचपीएसईबीएल की रीढ़ हैं, जो कुशल सेवाओं के माध्यम से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं और आपदाओं के दौरान बिजली बहाल करने के साथ ही क्षतिग्रस्त बुनियादी विद्युत ढांचे की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्युत क्षेत्र में कार्यबल को मजबूत करने से उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करती है।
HPSEBL Bharti मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक सरकारी क्षेत्र में 23,191 युवाओं को रोज़गार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोज़गार के साथ-साथ स्वरोज़गार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

