नई दिल्ली Cyber Crime शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने Bank Credit Card की Limit बढ़ाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ शिंदे, गुरमीत सिंह और दलीप कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के अनुसार, साउथ अनारकली एक्सटेंशन, कृष्णा नगर निवासी समीर भारद्वाज ने 16 सितम्बर को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
Bank Credit Card की Limit बढ़ाने का ऑफर दिया Bank Credit Card
उन्होंने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनके एक्सिस Bank Credit Card की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया। भरोसा दिलाने के बाद कॉलर ने पीड़ित से कार्ड की जानकारी ले ली और उन्हें www.myservices.co.in/axiscard वेबसाइट खोलने के लिए कहा। पीड़ित ने जालसाज के बताए अनुसार लिंक खोलकर अपनी जानकारी वेबसाइट पर दर्ज कर दी। कुछ ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1, 00, 208 रुपये की ट्रांजैक्शन का मैसेज आ गया।
Related Posts
आरोपी ने फोन काटकर पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया Cyber Crime
Bank Credit Card वहीं आरोपी ने फोन काटकर पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया। शिकायत मिलते ही इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा की निगरानी में एएसआई राजदीप, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और हेड कांस्टेबल दीपक की टीम ने वेबसाइट की तकनीकी जांच शुरू की। बिग रॉक प्लेटफॉर्म से मिले डोमेन रजिस्ट्रेशन विवरण में सुरेंद्र सिंह उर्फ शिंदे का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि Axis Bank Card का डाटा गुरमीत सिंह और उसके सहयोगी पवन ने इकट्ठा किया था। गुरमीत ने ही फर्जी पते के आधार पर सिम कार्ड की व्यवस्था की थी, जिसका इस्तेमाल फर्जी कॉल करने में किया जा रहा था। पुलिस ने सुराग जुटाकर सुरेंद्र, गुरमीत और दलीप कुमार को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की राशि जिस बैंक खाते में गई, वह किसके नाम पर है। आरोपियों के मोबाइल डेटा और बैंकिंग रूट की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि गिरोह के और साथी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

