मस्जिद में नमाज रोकने और हमला करने पर 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Didiwara Muslim Family Attack

Didwada Sarpanch News

धर्म विशेष के लोगों के साथ मारपीट करने व धमकी देने का आरोप : Didiwara Muslim Family Attack

जींद। Didiwara Muslim Family Attack :  सफीदों खंड के गांव डिडवाड़ा में धर्म विशेष के लोगों के साथ मारपीट करने तथा धमकी देने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने 15 लोगों को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया है। गांव डिडवाड़ा निवासी अमीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में टेंट की दुकान चलाता है। गत 21 मार्च में वे मस्जिद में नमाज अता करने जा रहे थे।

गांव के सरपंच राजन ने सभी परिवारों को गांव छोडऩे के लिए धमकी दी Didiwara Muslim Family Attack

 गांव के सरपंच राजन ने सभी परिवारों को गांव छोडऩे के लिए धमकी दी। उन्हें नमाज भी नही करने दी गई। वहां आए लोगों के साथ मारपीट तथा गाली गलौज की गई। विरोध करने पर कुछ युवकों ने उसके घर आ कर उन पर हमला किया। जिसमें उसे काफी चोटें आई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने अमीन की शिकायत पर गांव के सरपंच राजन समेत 15 लोगों का नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ मारपीट करने धार्मिक भावनाओं को भड़काने पर समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

Also Read : Jind Car Accident : कार ने मारी टक्कर, सड़क पार कर रही महिला की मौत

Also Read : Delhi Hospitals Big Update 2026:Delhi hospitals to be integrated दिल्ली के अस्पतालों का होगा एकीकरण, बढ़ेंगी पीजी और एबीबीएस की सीटें : रेखा गुप्ता

Also Read : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी जानकारी Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

Follow Us:YouTube

Follow Us: Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp