Digital Central American Countries: भारत ने सेंट्रल अमेरिकी देशों को डिजिटल, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में की सहयोग की पेशकश

Opening of the TASI Festival

Digital Central American Countries: विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने सेंट्रल अमेरिकी देशों को डिजिटल भुगतान प्रणाली, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि जैसे क्षेत्रों में भारत की विशेषज्ञता साझा करने की पेशकश की है, जिससे साझा चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

समान चुनौतियों का सामना Digital Central American Countries

गुरुवार को न्यूयॉर्क में पांचवीं भारत-सिका विदेश मंत्रियों की बैठक में S Jaishankar ने कहा, “हमारे देश विकास, गरीबी उन्मूलन और जलवायु परिवर्तन जैसी समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अगर हम मिलकर काम करें तो इनका अधिक प्रभावी ढंग से समाधान कर सकते हैं।”

साझेदारी ठोस परिणाम दे सकती है Digital Central American Countries

S Jaishankar ने कहा, “हमारा मानना है कि यह साझेदारी ठोस परिणाम दे सकती है, जो एक अधिक समावेशी, संतुलित और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में योगदान देगी।” S Jaishankar ने कहा, “हम डिजिटल क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही जलवायु कार्रवाई में निश्चित रूप से आगे बढ़ना चाहेंगे।” सेंट्रल अमेरिकन इंटीग्रेशन सिस्टम (सिका), जिसमें आठ देश शामिल हैं, क्षेत्रीय आर्थिक और राजनीतिक सहयोग के लिए काम करती है। भारत ने 2004 से इस समूह के साथ मंत्रिस्तरीय स्तर पर काम करना शुरू किया था।

भारत का सिका के साथ सहयोग Digital Central American Countries

S Jaishankar ने कहा कि भारत का सिका के साथ सहयोग काफी गहरा हुआ है, क्योंकि दोनों ने कोरोना महामारी के बाद की रिकवरी, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन, विकास के लिए वित्तपोषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का समाधान करने में प्रगति की है। S Jaishankar ने भारत में विकसित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को बढ़ावा देते हुए कहा कि इसने निर्बाध, वास्तविक समय और सुरक्षित धन हस्तांतरण सुनिश्चित करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

आधे से अधिक कैशलेस भुगतान Digital Central American Countries

S Jaishankar ने बताया, “आज, दुनिया के आधे से अधिक कैशलेस भुगतान भारत में इसी सिस्टम के कारण होते हैं।” S Jaishankar ने कहा कि भारत का निजी क्षेत्र सिका देशों में कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि दिखा रहा है, जहां भारत ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहा है। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के संदर्भ में S Jaishankar ने कहा कि भारत की कई कंपनियों ने सौर, हरित हाइड्रोजन और बायोएनर्जी जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तर पर अपनी उपस्थिति बनाई है, जो सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्र हो सकते हैं।

संबंधों को मजबूत करने की बात Digital Central American Countries

S Jaishankar ने कोरोना महामारी के दौरान भारत द्वारा सिका देशों को टीके आपूर्ति करके क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत करने की बात को याद किया। S Jaishankar ने कहा कि भारत, सिका के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और किफायती स्वास्थ्य सेवा का समर्थन करने के लिए तैयार है। S Jaishankar  ने बताया कि पिछले साल जब सिका देशों को तूफानों से बुनियादी ढांचे और आजीविका को व्यापक नुकसान हुआ था, तब भारत ने एकजुटता के प्रतीक के रूप में आवश्यक दवाएं, राहत सामग्री और आपातकालीन सहायता प्रदान की थी।

Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना

Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित

Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp