Karnal इंद्री अनाज मंडी ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़ Eid al-Fitr prayer

Eid al-Fitr prayer

इंद्री: Eid al-Fitr prayer इंद्री की अनाज मंडी स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में ईदगाह पहुंचे और सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की। सुबह से ही नमाज़ के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे परिसर में रौनक का माहौल बना रहा। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नए वस्त्र पहनकर इस पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर दारुल उलूम शाह वाली उल्लाह इंद्री के प्रिंसिपल मौलाना मौ. राशिद नदवी ने ईद की नमाज़ अदा करवाई। अपने संबोधन में उन्होंने सभी को ईद की बधाई देते हुए देश में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ईद के मौके पर शहर के बाजारों में भी खास चहल-पहल देखने को मिली और चारों ओर खुशियों का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Also Read:Loharu: राजस्थान से फॉर्च्यूनर कार लूटकर चालक व कार मालिक को अगवा कर मांगी 20 लाख फिरौती, लोहारू पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार kidnapping case 2026

Also Read:Jind: मरीज की मौत होने पर Kuldeep Memorial Hospital प्रबंधन पर मामला दर्ज Rohtak road bypass hospital negligence death case

Also Read:IVF तकनीक से Haryana के दंपति के घर गूंजी किलकारी, 17 सालों से झेल रहे थे बांझपन का दर्द Infertility treatment Haryana

Also Read:KVS केंद्रीय विद्यालय संगठन केवीएस में पहली कक्षा के लिए आवेदन करने शुरू Kvs Online Registration Form 2026-27

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp