Electric Car: ब्राह्मणवास के पास इलेक्ट्रिक कार में लगी आग

 Electric Car:

रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा एक इलेक्ट्रिक कार में भीषण आग लग गई  Electric Car Fire

जींद । Electric Car Fire:  जुलाना क्षेत्र के ब्राह्मणवास गांव के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक एक इलेक्ट्रिक कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। हालांकि गनीमत यह रही कि चालक बाहर बैठा था जिससे उसकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदीना गांव निवासी जितेंद्र किसी निजी कार्य से ब्राह्मणवास गांव स्थित दुर्गा नर्सरी के पास आया हुआ था। उसने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। एक घंटे से जितेंद्र नर्सरी में बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने उसे सूचना दी कि उसकी कार से धुआं निकल रहा है। जब वह तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को समझने की कोशिश कीए तभी अचानक कार में तेज आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
Also Read :Bike Chor : मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने पकड़ लिया

Also Read :Jind Sucide Case : झगड़े के मुकदमे से आहत व्यक्ति ने किया सुसाइड, चार पर केस दर्ज

Also Read :Delhi Loot Case Exposed 2026: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में ज्वेलरी लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp