Train को जींद से सोनीपत रूट पर दो बार चलाया गया : First Time Hydrogen Train
जींद। First Time Hydrogen Train : जींद से सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का तकनीकी सुधार व मेनटेंनस के बाद फिर से ट्रायल किया गया। सोमवार को पहली बार ट्रेन को जींद से सोनीपत रूट पर दो बार चलाया गया। इस समय जींद से सोनीपत रूट पर तीन पैसेंजर ट्रेन चल रही है। इसमें एक ट्रेन सुबह सवा छह बजे चलती है, जो लगभग पौने नौ बजे सोनीपत पहुंचती है। इसके अलावा दूसरी ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे चलती हैए जो दोपहर को लगभग पौने एक बजे सोनीपत पहुंचती है। वहीं तीसरी ट्रेन दोपहर साढ़े 12 बजे चलती हैए जो दोपहर लगभग ढाई बजे सोनीपत पहुंचती है। इस रूट पर चलने वाली यह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन है और जींद से सोनीपत के बीच की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है।
हाइड्रोजन ट्रेन का तकनीकी सुधार व मेनटेंनस के बाद फिर हुआ ट्रायल : First Time Hydrogen Train 
जींद। First Time Hydrogen Train : ट्रायल के दौरान हर जंक्शन पर ट्रेन को एक से दो मिनट पर रोका गया। ट्रेन सुबह लगभग साढ़े सात बजे हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड से निकली। इसके बाद ट्रेन को जींद जंक्शन पर लाया गया। वहां से ट्रेन लगभग सुबह सवा 11 बजे सोनीपत के लिए रवाना हुई। ट्रेन दोपहर लगभग दो बजकर 50 मिनट पर सोनीपत पहुंची थी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर तीन बजे सोनीपत से जींद के लिए रवाना हुई और शाम पांच बजकर 10 मिनट पर ट्रेन जींद पहुंची। इसके बाद ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे जींद से सोनीपत के लिए दोबारा चली। इस बार ट्रायल के लिए पानी की कैनियों को दोबारा से ट्रेन में रखा गया है। जींद से सोनीपत रूट पर पहली बार ट्रेन के दो चक्कर लगाए गए हैं। इस दौरान ट्रेन की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड रखी गई है। इससे पहले 25 से 28 फरवरी को चार दिन तक हुई ट्रायल के दौरान जींद से सोनीपत रूट पर एक ही चक्कर लगाया गया था और उस दौरान पानी की कैनियों को उतार दिया गया था। एक सप्ताह बाद दिल्ली से मेनटेनेंस के लिए जींद पहुंची ट्रेन को दोबारा ट्रायल के लिए ट्रैक पर चलाकर देखा गया है।
ट्रेन का ट्रायल करते हुए।
Related Posts
- आईएमएस लॉ कॉलेज में नारीवादी आंदोलन पर प्रजेंटेशन प्रतिस्पर्धा का आयोजन: Haryana News IMS Law College Presentation Competition Feminism Legal Perspective
- Haryana: Corona के बाद 18 से 45 साल आयु के करीब 18 हजार लोगों की Heart Attack से मौत covid vaccine side effects
- Safidon पहली पत्नी से बच्चे न होने पर गत 2 मार्च को लाया था दूसरी पत्नी Husband Attacked His 2 Wife Safidon
Also Read : Fatehabad :Murder in front of the police: खाकी के सामने ही हत्या पुलिस बनी रही मुक दर्शक
Follow Us:YouTube
Related Posts
- आईएमएस लॉ कॉलेज में नारीवादी आंदोलन पर प्रजेंटेशन प्रतिस्पर्धा का आयोजन: Haryana News IMS Law College Presentation Competition Feminism Legal Perspective
- Haryana: Corona के बाद 18 से 45 साल आयु के करीब 18 हजार लोगों की Heart Attack से मौत covid vaccine side effects
- Safidon पहली पत्नी से बच्चे न होने पर गत 2 मार्च को लाया था दूसरी पत्नी Husband Attacked His 2 Wife Safidon

