Landslide in Udhampur: जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाएं नहीं थम रही हैं। इस बार उधमपुर में भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, भूस्खलन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री Jitendra Singh ने उधमपुर की डीसी सलोनी राय से बातचीत करके जानकारी ली। जानकारी सामने आई है कि उधमपुर की सुलघर पंचायत में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से कई घर नष्ट हो गए। इससे पहले, लाटी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना हुई। इस कारण उधमपुर के कुछ इलाकों में रास्ते भी बंद हैं।
हेलीकॉप्टर से जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था Landslide in Udhampur
केंद्रीय राज्यमंत्री Jitendra Singh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उधमपुर डीसी सलोनी राय से बात की। लाटी आदि जैसे परिधीय क्षेत्रों तक अभी भी सड़क मार्ग से पहुंच संभव नहीं है। मोगरी जैसे क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है, जो मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी।” केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घर बह गए हैं, उनके लिए उपयुक्त विकल्प तलाशे जा रहे हैं। इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उधमपुर में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित एनएच-44 पर फंसे यात्रियों, ट्रक चालकों और सहायकों की मदद की।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई Landslide in Udhampur
इसके साथ ही, इन प्रभावित लोगों के लिए एनएचएआई की तरफ से खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। इस पहल के तहत उधमपुर जिले के टिकरी से जखैण तक के मार्ग में दिन और रात के दौरान 700 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सहायता करने और उनकी सुरक्षा व कुशलता सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई प्रतिबद्ध है।”
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया