प्रयागराज: राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ पर प्रेस वार्ता अंजनी मिश्रा के लिए बनी मुसीबत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले दिल्ली में “वोट चोरी” के दावों को लेकर की गयी प्रेस वार्ता में साझा किए मोबाइल नंबरों में एक नंबर प्रयागराज के मेजा रोड पर रहने वाले अंजनी मिश्रा का भी है। मिश्रा, राहुल की प्रेस वार्ता के बाद उनके मोबाइल फोन पर आ रहे लगातार फोन से बेहद परेशान हैं।मेजा तहसील की मेजा रोड पर ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ चलाने वाले अंजनी मिश्रा ने बताया, “कल (बृहस्पतिवार) शाम से 300 से अधिक कॉल आ चुके हैं और लोग ‘वोट चोरी’ के बारे में पूछते हैं। मैं इन फोन कॉल से परेशान हो चुका हूं और जल्द ही राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगा।”
उन्होंने कहा, “मैं पिछले 15 साल से यह मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा हूं और पता नहीं कैसे राहुल गांधी ने मेरा नंबर अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में साझा कर दिया। अब मोबाइल मेरे लिए आफत बन गया है।”राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में छह हजार से अधिक मतदाताओं के नाम ऑनलाइन काट दिए गए। इस प्रेसवार्ता में उन कुछ लोगों के मोबाइल नंबर साझा किए गए, जिनके नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर काट दिये गए हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली