Padma Vibhushan Kalyan Singh Jayanti, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर देश भर के प्रमुख भाजपा नेताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कल्याण सिंह, जो राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख योद्धा और सुशासन के प्रतीक माने जाते हैं, की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उनके योगदान को स्मरण किया।
अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा Padma Vibhushan Kalyan Singh Jayanti
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह को याद करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त शासन के प्रतीक कल्याण सिंह ने देश की विरासत और सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और अपने वैचारिक मूल्यों पर अडिग रहते हुए सत्ता का त्याग कर दिया। लोककल्याण और जनसेवा के प्रति उनके कार्य आज भी स्मरणीय हैं।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा Padma Vibhushan Kalyan Singh Jayanti
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को निर्भीकता, सुशासन और नैतिक दृढ़ता की नई दिशा दी। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और भय-भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन की मिसाल कायम की। उनका व्यक्तित्व ऐसा था जिसने संगठन को वैचारिक मजबूती दी और भाजपा को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जोड़ने का कार्य किया। रामजन्मभूमि आंदोलन में उनका योगदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। सिद्धांतों के प्रति अडिग, निर्णयों में स्पष्ट और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित ‘बाबूजी’ का जीवन करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है। ऐसे महान राष्ट्रसेवक को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।”
अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा Padma Vibhushan Kalyan Singh Jayanti
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “लोकप्रिय जननेता, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं श्रीराम मंदिर आंदोलन में अतुलनीय योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्मविभूषण’ कल्याण सिंह की जयंती पर कोटिशः नमन। कल्याण सिंह को विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ निर्णयों तथा शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।”
पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में लिखा Padma Vibhushan Kalyan Singh Jayanti
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अपने दृढ़ संकल्प, निष्ठा और त्याग की भावना से प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर निर्माण हेतु आजीवन समर्पित रहे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। राष्ट्र, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”
योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा Padma Vibhushan Kalyan Singh Jayanti
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “असंख्य रामभक्तों के हृदय में विश्वास का दीप प्रज्वलित करने वाले श्री राम मंदिर आंदोलन के अडिग सेनानी, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। निष्ठा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय ‘बाबूजी’ ने अपनी जन-कल्याणकारी नीतियों और दृढ़ प्रशासनिक संकल्प से उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति दी। उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।”
पुष्कर सिंह धामी ने लिखा Padma Vibhushan Kalyan Singh Jayanti
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को निर्णायक दिशा देने वाले, राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति के प्रखर प्रहरी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रहित के प्रति अडिग संकल्प, सिद्धांतनिष्ठ राजनीति और सनातन मूल्यों के उत्थान को समर्पित उनके ओजस्वी विचार सदैव समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे।”
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

