Finance Company Fraud : फाइनेंस कंपनी कर्मी ने हड़पे 2.31 लाख

 37 लोगों की लोन की किश्त रिकवर कर कंपनी में जमा न कराने का आरोप Finance Company Fraud

जींद।  Finance Company Fraud : शहर थाना नरवाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी कर्मी द्वारा वसूली गई लोन राशि दो लाख 31 हजार 638 हजार रुपये हड़पने पर पूर्व कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।दिगंबर कैपफिन लिमिटेड कंपनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी भारतीय रिर्जव बैंक के नियमों के तहत लोन करती है। कंपनी की उत्तर भारत में शाखाएं हैं। नरवाना में रजबाहा पार कार्यालय है। जिसमें गांव शेखपुरा हिसार निवासी रवि कुमार कार्यालय में फिल्ड अफसर के तौर पर कार्यरत था। रवि का कार्य लोन का सत्यापन करना तथा किश्त वसूली करना था।

पुलिस ने दर्ज़ की शिकायत की Finance Company Fraud

जींद।  Finance Company Fraud  : आरोपित ने तीन दिसंबर 2025 तक 37 लोगों से लोन किश्त दो लाख 31 हजार 680 रुपयों की रिकवरी की। आरोपित ने राशि को रिकवर करने के बाद उसे कंपनी में जमा नही करवाया। किश्तों की राशि जमा ने होने पर राशि जमा करवाने के लिए कहा। आरोपित ने राशि खाते में जमा करवाने की बात कही। आरोपित को कारण बताओ नोटिस भी दिए गए। बावजूद इसके आरोपित ने राशि को जमा नही करवाया। जिस पर कंपनी ने आरोपित को हटा दिया। शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि  पुलिस ने कपंनी नुमाइंदे की शिकायत पर कंपनी के पूर्व कर्मी रवि के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read :Marriage Palace Fire : मैरिज पैलेस में लगी आग 2 वेटरों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज

Also Read :Cocaine worth Rs 10 Crore in Mehrauli 2026, Nigerian नागरिक Shocking Arrested – Police का हाई-प्रोफाइल Crackdown

Also Read :Online Scam Jind: ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp