Ghaziabad-बसपा नेता ने घरेलू सहायिका पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप, मकान हड़पने की कोशिश का मामला दर्ज Ghaziabad BSP Leader Case

A person uses a smartphone to browse social media in front of a laptop, emphasizing modern technology and lifestyle.Fivin App Scam ED Action,fivin-app-scam-ed-adds-new-accused,ED Action in Fivin App Scam,Fivin App Scam, फिविन ऐप स्कैम, ईडी की कार्रवाई, फिविन लोन ऐप मामला, नए आरोपी शामिल, 12 कंपनियों पर कार्रवाई, प्रवर्तन निदेशालय जांच, डिजिटल लोन फ्रॉड, फर्जी लोन ऐप, मनी लॉन्ड्रिंग केस, पीएमएलए जांच, ऑनलाइन ठगी मामला, फिनटेक स्कैम, Fivin App Scam, ED Action, Fivin Loan App Case, New Accused Added, Enforcement Directorate, Digital Loan Scam, Fintech Fraud, Money Laundering Case, PMLA Investigation, Online Scam India, Illegal Loan Apps, ED Probe,,online-investment-fraud-dabri-delhi,Ghaziabad BSP Leader Case

गाजियाबाद: Ghaziabad BSP Leader Caseबसपा से वार्ड-5 के जिला पंचायत सदस्य शौकेंद्र चौधरी ने अपनी घरेलू सहायिका पर ब्लैकमेल कर मकान हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोदीनगर के निवाड़ी क्षेत्र के पैंगा गांव निवासी शौकेंद्र चौधरी वर्तमान में वार्ड-5 से जिला पंचायत सदस्य हैं। नेहरू नगर-तृतीय में उनका एक मकान है, जहां पहले उनकी पत्नी और चार पालतू कुत्ते रहते थे। उनकी देखभाल के लिए उन्होंने रुक्मिणी झा को घरेलू सहायिका के रूप में रखा था। शौकेंद्र चौधरी के अनुसार वर्ष 2023 में उनका पत्नी से तलाक हो गया, जिसके बाद वह अपने कुत्तों के साथ पैतृक गांव पैंगा चले गए।

मोदीनगर के दो लोगों को मकान दिखाने के लिए भेजा गया Ghaziabad BSP Leader Case

शौकेंद्र चौधरी

Ghaziabad BSP Leader Case नेहरू नगर स्थित मकान की देखरेख के लिए रुक्मिणी झा को वहीं रहने दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें अपने व्यवसाय के लिए पैसों की जरूरत पड़ी, इसलिए उन्होंने मकान बेचने का निर्णय लिया। इसके लिए मोदीनगर के दो लोगों को मकान दिखाने के लिए भेजा गया। आरोप है कि जब खरीदार मकान देखने पहुंचे तो रुक्मिणी झा ने गेट खोलने से इनकार कर दिया।

शौकेंद्र चौधरी की पत्नी बताते हुए कहा कि यह मकान उसी का है Ghaziabad BSP Leader Case

Ghaziabad BSP Leader Case उसने खुद को मकान की मालकिन और शौकेंद्र चौधरी की पत्नी बताते हुए कहा कि यह मकान उसी का है। शौकेंद्र चौधरी का आरोप है कि रुक्मिणी झा ने उन्हें धमकी दी कि उसके पास उनके आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और चैट मौजूद हैं। यदि मकान उसके नाम नहीं किया गया या उसे खाली कराने की कोशिश की गई तो वह इन्हें सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगी। BSP नेता का कहना है कि उन्होंने पहले इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read:Hindi Movie Two Way :सामाजिक मुद्दे पर आधारित हिंदी फिल्म टूवे 13 मार्च को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

Also Read:Chandigarh Traffic Police के पास चालान काटने की अनुमति है, न किसी को रोकने की पावर। फिर इस विभाग में तैनात सैकड़ों पुलिसकर्मियों को महीने की सैलरी क्यों दी जा रही

Also Read:citizens’ problems समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Also Read:DC Aparajita Manoj Verma एक सप्ताह में करें महिला यौन उत्पीडऩ समितियों का गठन :- डीसी अपराजिता मनोज वर्मा

Follow us: Facebook

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp