Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दीं।
जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti
गृहमंत्री Amit Shah ने एक्स पर लिखा, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को ‘रामायण’ ग्रंथ में समाहित कर Amit Shah ने जन-जन तक मानवता, मर्यादा और धर्म का संदेश पहुंचाया। यह पवित्र ग्रंथ मानव समाज को अनंत काल तक मार्गदर्शन करता रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मर्यादा, सत्य और धर्म के आदर्शों को समग्र मानवता तक पहुंचाने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर नमन। रामायण के माध्यम से उन्होंने प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाया और समाज को नीति, सदाचार व कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
महर्षि वाल्मीकि की जयंती Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया, जो सत्य, धर्म, न्याय, और नैतिकता के उच्चतम मूल्यों का प्रतीक है। युगों से रामायण मानव जीवन को मर्यादा, कर्तव्य, और त्याग की प्रेरणा भी प्रदान करती है। वाल्मीकि का जीवन स्वयं एक प्रेरणा है। साधारण जन से तपस्वी और महर्षि बनने की उनकी यात्रा यह सिखाती है कि सत्संग एवं आत्म-चिंतन से जीवन का परिवर्तन संभव है।
सत्य, न्याय, प्रेम और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन-दर्शन से उन्होंने मानवता को सत्य, न्याय, प्रेम और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत श्लोक ‘रामो विग्रहवान् धर्म:’ के साथ अपनी पोस्ट में लिखा, समूची मानवता को प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से परिचय कराने वाले महर्षि वाल्मीकि को सादर नमन। रामायण हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जयंती पर कोटि-कोटि नमन Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, महाग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने मानव सभ्यता को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से साक्षात्कार कराया। मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने लिखा, महाकाव्य रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को भगवान श्रीराम की महिमा से परिचित कराते हुए धर्म, प्रेम और कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। रामायण के माध्यम से उन्होंने हमें जीवन के आदर्श सिखाए हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार, सामाजिक परिवर्तन एवं समानता के प्रतीक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें नमन, वाल्मीकि ने दया, करुणा, प्रेम और अहिंसा का संदेश देकर मानवता की राह दिखाई। उनकी शिक्षाएं करोड़ों देशवासियों को प्रेरित करती हैं।
धर्म, करुणा और मानवता का मार्ग Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti
अरविंद केजरीवाल ने कहा, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को धर्म, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं समानता, न्याय और सत्य की भावना से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि रामायण जैसे महाकाव्य के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को सत्य, मर्यादा और कर्तव्यपरायणता का अमर संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें जीवन में धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए न्याय, करुणा और समरसता की भावना से आगे बढ़ना सिखाती हैं।
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

