गुरुग्राम:Gurugaram updates गुरुग्राम विश्वविद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक, मेजर जनरल जीडी बक्शी, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव एवं विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता जीडी बक्शी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता, रणनीति और अदम्य साहस का प्रमाण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि मातृभूमि की रक्षा हेतु बलिदान और संकल्प की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने साथ ही युवाओं को अनुशासन और मूल्य आधारित जीवन अपनाने का संदेश दिया। विजय शंकर तिवारी ने राष्ट्रीय एकता व जागरूकता पर बल देते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित और सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here