Heavy Import Duty Imposed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने नए टैरिफ की घोषणा से फिर दुनिया को हैरान कर दिया है। इस बार US President Donald Trump ने विदेशी फार्मास्यूटिकल्स, किचन कैबिनेट, फर्नीचर और ट्रकों पर भारी आयात शुल्क की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह कदम अमेरिकी उद्योगों और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है।
टैरिफ व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू Heavy Import Duty Imposed
US President Donald Trump की घोषणा के अनुसार यह विशेष टैरिफ व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होगी। US President Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ये कदम अमेरिकी ट्रक ड्राइवरों, विनिर्माण प्रक्रिया और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
टैरिफ लगाने की बात कही Heavy Import Duty Imposed
US President Donald Trump ने विशेष रूप से भारी ट्रकों (हेवी ट्रक्स) पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही। US President Donald Trump ने कहा, “हमारे हेवी ट्रक विनिर्माणकर्ताओं को अनुचित बाहरी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए 1 अक्टूबर से दुनिया के अन्य हिस्सों में बने सभी ‘हेवी ट्रकों’ पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।” US President Donald Trump ने पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर और मैक ट्रक्स जैसी प्रमुख अमेरिकी कंपनियों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कंपनियां विदेशी हस्तक्षेप से सुरक्षित रहेंगी।
उत्पादों पर टैरिफ लगाने की घोषणा Heavy Import Duty Imposed
इसी तरह, रसोई कैबिनेट्स, बाथरूम वैनिटी और संबंधित उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ, जबकि अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई। US President Donald Trump ने कहा, “ये उत्पाद अन्य देशों की ओर से बड़े पैमाने पर अमेरिका में ‘फ्लडिंग’ हैं, जो एक अनुचित प्रथा है। राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य कारणों से हमारी विनिर्माण प्रक्रिया को बचाना जरूरी है।”
फार्मास्यूटिकल उत्पादों पर उठाया कदम Heavy Import Duty Imposed
सबसे कठोर कदम फार्मास्यूटिकल उत्पादों पर उठाया गया है। US President Donald Trump ने ब्रांडेड या पेटेंटेड फार्मास्यूटिकल उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया, लेकिन छूट दी कि अगर कोई कंपनी अमेरिका में अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण करती है तो उस पर टैरिफ नहीं लगेगा। उन्होंने कहा, “इससे अमेरिकी दवा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी निर्भरता कम होगी।”
अर्थव्यवस्था की तारीफ भी की Heavy Import Duty Imposed
US President Donald Trump ने अपनी पोस्ट में अर्थव्यवस्था की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “अर्थव्यवस्था पर शानदार आंकड़े आए (लगभग 3.8 प्रतिशत) और हमारी सफलता साफ दिख रही है, लेकिन ब्याज दरें बहुत ऊंची हैं। अगर जेरोम ‘टू लेट’ पॉवेल न होते, तो हम अभी 2 प्रतिशत पर होते और बजट संतुलित करने की प्रक्रिया में होते। अच्छी खबर यह है कि हम उनकी अक्षमता से पार पा रहे हैं और जल्द ही देश अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगा।”
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

