रोहतक। (Heavy Rain Alert) महम क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भैणी सुरजन गांव की दलित बस्ती सहित कई इलाकों के मकानों में दरारें पड़ गई हैं।Heavy Rain Alert दो-तीन मकानों की छतें गिर चुकी हैं और गलियां धंसकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीणों को हर वक्त मकान जमींदोज होने का डर सताने लगा है।
बरसात से खेत-खलिहान जलमग्न हैं और गांवों की ओर जाने वाले रास्ते भी डूब चुके हैं। जलभराव का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जलघर का पानी एक साथ मिल जाने से सप्लाई होने वाला पानी पीला और बदबूदार हो गया है, जो पीने लायक नहीं है। Heavy Rain Alert वहीं नलकूप डूबने से लोगों को दूर-दराज़ से पानी ढोना पड़ रहा है।
भैणी सुरजन गांव की दलित बस्ती में करीब दो दर्जन मकानों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। कई जगह शौचालयों के गड्ढे धंस गए हैं और गलियां उखड़कर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। ग्रामीण बताते हैं कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो और मकान जमींदोज हो सकते हैं।
मजदूरी का काम भी ठप Heavy Rain Alert

ग्रामीणों विनोद, ईश्वर, सतबीर, राजकुमार, सुरेंद्र, सवेरा, अजीत, जसमेर, प्रवीण और बिजेंद्र ने कहा कि बारिश ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी है। Heavy Rain Alert खेतों में पानी भरा पड़ा है, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है और मजदूरी का काम भी ठप हो गया है। घरों की दरारें चौड़ी होती जा रही हैं, शौचालय धंस चुके हैं और गलियों में बने गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। खड़े पानी से बदबू उठ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि हाल जानने तक नहीं आया।
Related Posts
- वर्ल्ड बेस्ट रोबोट से होंगे मणिपाल हॉस्पिटल में जोड़ प्रत्यारोपण world best robot Manipal Hospital
- Training youth in drone technology सिंजेंटा ने करनाल में किसानों को मिट्टी के स्वास्थ समाधान और ग्रामीण युवाओं को ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षण देने के लिए नया केन्द्र शुरू किया
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
करीब 10 हजार एकड़ से ज्यादा फसल पानी में डूबी Heavy Rain Alert

वहीं, गांव के राजेश, सतबीर, श्रीओम, अनार सिंह ने बताया कि चारों गांवों की करीब 10 हजार एकड़ से ज्यादा फसल पानी में डूबी हुई है। Heavy Rain Alert प्रशासन ने मोटर पंप जरूर लगाए हैं, लेकिन लगातार बरसात के कारण जलस्तर कम नहीं हो रहा। ऊपर से दूसरे गांवों का पानी भी खेतों में आकर मिल रहा है। बचाव के लिए ग्रामीणों ने जो बांध बनाए थे, वे भी टूट चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत जल निकासी और रोकथाम के ठोस उपाय करने की मांग की है।
उधर, उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बुधवार को आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर कृषि भूमि से जल निकासी का जायजा लिया। उन्होंने कहा बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर लोगों को भयग्रस्त होने की जरूरत नहीं है, जिला में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Also Read: Drug and Clinical Trial Rules: दवा और क्लीनिकल ट्रायल नियम में होगा संशोधन, सरल होगी प्रक्रिया
Related Posts
- वर्ल्ड बेस्ट रोबोट से होंगे मणिपाल हॉस्पिटल में जोड़ प्रत्यारोपण world best robot Manipal Hospital
- Training youth in drone technology सिंजेंटा ने करनाल में किसानों को मिट्टी के स्वास्थ समाधान और ग्रामीण युवाओं को ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षण देने के लिए नया केन्द्र शुरू किया
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया

