पानीपत: Seven kilos of cannabis seized in Panipat पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने समालखा बस अड्डे के पास एक नशा तस्कर को सात किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नशा तस्कर की पहचान गांजबड़ निवासी गोविंद के रूप में हुई है। एंटी नारकोक्टिस सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार रात को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ लेकर समालखा बस अड्डे के पास बेचने की फिराक में खड़ा है।
पहचान गोविंद निवासी सीतामढ़ी बिहार हाल किरायेदार गांजबड़ के रूप में बताई Seven kilos of cannabis seized in Panipat
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां सामने प्लास्टिक कट्टा लिए खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम तेज कदमों से बस अड्डे की और चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गोविंद निवासी सीतामढ़ी बिहार हाल किरायेदार गांजबड़ के रूप में बताई।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
पुलिस टीम ने युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो अंदर गांजा बरामद हुआ Seven kilos of cannabis seized in Panipat
पुलिस टीम ने युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो अंदर गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन करने पर 7 किलो ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उक्त गांजा वह गुरूग्राम में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए लेकर आ रहा था। पुलिस ने समालखा अड्डे के पास उसे गांजे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को आरोपी गोविंद को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। ताकि नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा सके।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

