Challan नगर निगम ने 11 दुकानदारों पर डस्टबिन न लगाने पर काटे चालान Challan issued for not installing dustbin

Fake Books Seized Muradnagar

हिसार: (Challan issued for not installing dustbin) स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की स्वच्छता शाखा ने राजगुरु मार्केट में निरीक्षण करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 दुकानदारों पर कार्रवाई की। डस्टबिन का उपयोग न करने पर प्रत्येक दुकानदार पर रूपये 100 का चालान काटा गया और कुल रुपये 1100 का जुर्माना वसूला गया। यह निरीक्षण नगर निगम आयुक्त नीरज के आदेश व अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और विशेष सफाई अधिकारी हरजीत के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। निरीक्षण टीम में सीटीएल प्रदीप जाखड़ और तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू शामिल रहे।

टीम ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपने दुकानों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में एकत्र करें और नगर निगम की कचरा संग्रहण वाहन में डाले। साथ ही टीम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान व स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई। दुकानदारों को कपड़े या जूट के थैले इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

नगर आयुक्त नीरज ने कहा, शहर की स्वच्छता तभी संभव है जब हर दुकानदार और नागरिक जिम्मेदारी से कचरे का निस्तारण करे। हम सभी से आग्रह करते हैं कि डस्टबिन का उपयोग करें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें और पर्यावरण के हित में सहयोग करें।

Also Read:No Double Standards on Terrorism: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा.. जिनपिंग, पुतिन के सामने ‘आतंकिस्तान’ को कैसे दी नसीहत: पीएम मोदी

Also Read:Driver Absconded Filling Diesel 56 सौ रुपये का डीजल डलवा फरार हुआ गाड़ी चालक

Also Read:Rape of Deaf and Mute Girls: मूकबधिर बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले हॉस्टल संचालक को आजीवन कारावास

Also Read:Fit India Cycle Rally: भाेपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया साइकिल रैली का आयाेजन, मंत्री और सांसद ने भी लिया भाग

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp