तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 12 भेड़ों की मौत तथा कई घायल Death Of Sheep
Death Of Sheep Jind : नरवाना खंड के गांव दनौदा कलां हिसार-चंडीगढ नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 12 भेड़ों की मौत हो गई। भेड़ों की मौत से खफा ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वान देकर जाम खुलवाया। जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। गांव दनौदा कलां निवासी मेशा बीती देर शाम अपनी भेड़ व बकरियों को चरा कर घर लौट रहा था। जब वह गांव के हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे बाईपास पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक भेड़ व बकरियों के झुंड में घुस गया। जिसमें 12 भेड़ों की मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार Death Of Sheep
Death Of Sheep Jind : जबकि कई भेड़ें घायल हो गई और चरवाहा बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। जब चरवाहा के परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। खफा ग्रामीणों ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे बाईपास पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए और नुकसान की भरपाई करवाई जाए। जाम लगने की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दनौदा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि चरवाहा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जाम लगाए लोगों को समझा बुझा कर खुलवा दिया गया था।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Accident News : कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
Also Read :Road Accident : रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
Also Read :Nilgai नीलगाय से बचने के प्रयास में सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत