Indigenous Ship Androth: भारतीय नौसेना अपने बेड़े में स्वदेशी जलपोत ‘अन्द्रोथ’ को शामिल करेगी

Indigenous Ship Androth: भारतीय नौसेना सोमवार को यहां नौसेना के लड़ाकू पोतों के बेड़े में दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक, उथले पानी के जलपोत (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) ‘अन्द्रोथ’ को औपचारिक रूप से शामिल करेगी।

स्वदेशी कलपुर्जों और सामग्री का उपयोग Indigenous Ship Androth

इस युद्धपोत के निर्माण में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी कलपुर्जों और सामग्री का उपयोग किया गया है। इसे देश के तटीय क्षेत्रों में उथले पानी में नौसेना के पनडुब्बी रोधी अभियानों को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। पूर्वी नौसेना कमान ने रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि इस जहाज के शामिल होने से नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) क्षमता को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह खास तौर पर तटीय जल (किनारे के पास के समुद्र) में आने वाले खतरों से निपटने में बेहद मददगार होगा।

‘अन्द्रोथ’ को शामिल करने के लिए तैयार Indigenous Ship Androth

‘अन्द्रोथ’ को नौसेना के लड़ाकू पोतों के बेड़े में शामिल करने के लिए आज आयोजित होने जा रहे समारोह की अध्यक्षता फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में दूसरे, पनडुब्बी रोधी युद्धक, छिछले पानी के जलपोत (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) ‘अन्द्रोथ’ को शामिल करने के लिए तैयार है।’ इसमें कहा गया है, ‘अन्द्रोथ को शामिल करना क्षमता वृद्धि और स्वदेशीकरण की दिशा में नौसेना के प्रयास में मील का एक और पत्थर है।’

स्वदेशी कलपुर्जे और सामग्री Indigenous Ship Androth

कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा निर्मित ‘अन्द्रोथ’ में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी कलपुर्जे और सामग्री है, जो भारत की बढ़ती समुद्री आत्मनिर्भरता और नवोन्मेषी घरेलू तकनीकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि हाल ही में शामिल किए गए अन्य जहाजों ‘अर्नाला’, ‘निस्तार’, ‘उदयगिरि’, ‘नीलगिरि’ और अब ‘अन्द्रोथ’ के साथ मिलकर नौसेना स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भरता की भावना को मूर्त रूप देते हुए अपने परिचालन क्षेत्र को मजबूत करना जारी रखेगी।

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी : ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp