जुलाना में भठ्ठा संचालक से मांगी दो करोड़ की चौथ Jind Crime News
जींद। Jind Crime News : जुलाना क्षेत्र के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भठ्ठे के संचालक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने से सनसनी फैल गई है। पीडि़त भठ्ठा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भठ्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सअप कॉल आई।
परिवार में बन गया है डर का माहौल Jind Crime News
Jind Crime News : जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने उसे दो करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी। उसी दिन रात दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। इस बार भी आरोपित ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा।लगातार मिल रही धमकियों के कारण भठ्ठा संचालक और उसके परिवार में डर का माहौल बन गया है। घटना के बाद पीडि़त ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस नंबर से कॉल आई हैए उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
17 मार्च को किया गया था एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास Jind Crime News
Jind Crime News : गत 17 मार्च को जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में एक व्यापारी का अपहरण करने का प्रयास किया गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपितों को कड़ी मशक्त के बाद काबू कर लिया था। अब फिर से इस तरह की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक भठ्ठा संचालक को धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Also Read : Karnal गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन बेहाल, सुबह 4 बजे से लग रही लंबी लाइनें Gas Cylinder Shortage
Also Read : करोल बाग में भीषण बस हादसा, 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की मौत: Karol Bagh Bus Accident Delhi
Follow Us: Facebook

