Kejriwal taunt जीएसटी दरों में कटौती पर पीएम मोदी के ‘स्वदेशी’ आह्वान पर केजरीवाल का तंज, ‘विदेशी जहाज का इस्तेमाल छोड़ें’

MCD By Election, Delhi By Polls, Municipal Corporation of Delhi Election, Delhi Local Elections, MCD Political News, Delhi Ward By Election, Civic Body Election Delhi, Delhi Voting Update, MCD Polling, Delhi Election News, एमसीडी उपचुनाव, दिल्ली उपचुनाव, एमसीडी चुनाव, नगर निगम दिल्ली चुनाव, दिल्ली स्थानीय चुनाव, एमसीडी वार्ड उपचुनाव, दिल्ली मतदान अपडेट, दिल्ली राजनीतिक खबरें, एमसीडी वोटिंग, दिल्ली चुनाव समाचार,

नई दिल्ली Kejriwal taunt आज से लागू हुई नई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी’ अपनाने के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन पर कटाक्ष किया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि यदि वह चाहते हैं कि जनता स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करे, तो पहले उन्हें खुद विदेशी उत्पादों और सुविधाओं का उपयोग छोड़ना चाहिए।

आज से जीएसटी के दो नए स्लैब – 5% और 18% – लागू हो गए हैं, जिससे कई रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई हैं। 12% और 18% वाले पुराने स्लैब को हटा दिया गया है। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने की अपील की थी।

केजरीवाल का ‘एक्स’ पर तंज Kejriwal taunt

Kejriwal taunt अरविंद केजरीवाल ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “प्रधानमंत्री जी, आप चाहते हैं कि जनता स्वदेशी इस्तेमाल करे तो आप खुद स्वदेशी इस्तेमाल करना शुरू कीजिए? जिस विदेशी जहाज से रोज घूमते हैं, उसे छोड़ दीजिए? सारा दिन जितने विदेशी समान इस्तेमाल करते हैं, उन्हें छोड़ दीजिए।”

Kejriwal taunt केजरीवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को भारत में काम कर रही कुछ अमेरिकी कंपनियों को बंद करने पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा कि जब ट्रंप रोज भारत और भारतीयों का अपमान कर रहे हैं, तो लोग अपने प्रधानमंत्री से “एक्शन” की उम्मीद करते हैं, “प्रवचन” की नहीं।

Kejriwal taunt केजरीवाल के इस बयान पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान पर भी दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं, जिससे यह राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प

READ ALSO: GST Savings Festival: ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू: कम कीमतों के साथ, घरेलू बजट में कैसे आएगी तेज़ी: पीएम मोदी

READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp