लिफ्ट लेकर व्यक्ति से मारपीट करके सेना छीनाझपटी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद Ladwa News
लाडवा: Ladwa News कुरुक्षेत्र पुलिस ने स्कूटी पर लिफ्ट लेकर व्यक्ति से मारपीट करके छीनाझपटी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने स्कूटी पर लिफ्ट लेकर व्यक्ति से मारपीट करके छीनाझपटी करने के आरोपी गुलजार उर्फ़ टल्लु वासी बीड सौंटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके छीनी गई अंगूठी व मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में शमशेर सिंह वासी खैरी ने बताया कि 1 अप्रैल 26 को वह स्कूटी से कुरुक्षेत्र से अपने गांव जा रहा था। समय करीब 3 बजे गांव बीड मथाना से एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने उसे बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उस व्यक्ति ने स्कूटी रुकवाकर उसके मुहं पर रुमाल रखकर उसे कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उसके साथ मारपीट की तथा उससे उसकी सोने की अंगूठी, चैन, 20 हजार रूपये व उसका मोबाइल फोन छीनकर उसे खंडहरनुमा मकान में बंद करके भाग गया। बाद में वह ईंट से दरवाजा तोड़कर बाहर आया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई। दिनांक 6 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, लखन, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही ललित व दिनेश कुमार की टीम ने स्कूटी पर लिफ्ट लेकर राहगीर को लूटने के आरोपी गुलजार उर्फ़ टल्लु वासी बीड सौंटी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से छीनी गई अंगूठी व मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
आरोपी के खिलाफ छीनाझपटी, चोरी के 8 मामले दर्ज : मोहन लाल Ladwa News
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी गुलजार उर्फ़ टल्लु के खिलाफ छीनाझपटी, घर में घुसकर चोरी, वाहन चोरी व आबकारी अधिनियम के 8 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थानों में छीनाझपटी, घर में घुसकर चोरी व वाहन चोरी के 7 मामले तथा एक मामला हिमाचल प्रदेश के थाना किनौर में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज है।
Related Posts
नशे से बचाव को लेकर जिला पुलिस का नशामुक्त अभियान लगातार जारी Ladwa News
लाडवा : पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस टीम के लगातार कार्य कर रही है। दिनांक 6 अप्रैल को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी सहायक उप निरीक्षक ऋषिपाल की टीम नशामुक्ति का सन्देश लेकर थाना लाडवा एरिया की विभिन्न फैक्ट्रियों/कार्यालयों/राइस मिलों में पहुंची जहां पर आमजन सहित कर्मचारियों को नशा करने के प्रति जागरूक किया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर ऋषिपाल ने लाडवा एरिया की विभिन्न फैक्ट्रियों/कार्यालयों/राइस मिलों का दौरा कर मजदूरों/आमजन/कर्मचारियों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया। उन्होंने मौजूद मजदूरों/आमजन/कर्मचारियों से कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सहायक उप निरीक्षक ने आमजन को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों और बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। पुलिस टीम ने मौजूद मजदूरों/आमजन/कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। ग्राम प्रहरी टीम ने युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों पर ध्यान देने और गलत संगत से बचाने की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना, युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना और अपराध मुक्त वातावरण की दिशा में सामूहिक प्रयास को मजबूत करना है।
ट्राली व भूसा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
लाडवा : Ladwa News लाडवा पुलिस ने कुरुक्षेत्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पुलिस ने ट्राली व भूसा चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना लाडवा की टीम ने ट्राली व भूसा चोरी करने के आरोप में गगनदीप वासी बकाली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में मंजीत सिंह वासी वासी बकाली जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि गांव में उसके सैलर में उसकी ट्राली खड़ी रहती थी। उसके सैलर में करीब 20 पल्ली भूसा भी पड़ा था। दिनाकं 4 मार्च की रात को अज्ञात चोर ने उसके सैलर से ट्राली व भूसा चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 6 अप्रैल 26 को थाना लाडवा के सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार की टीम ने ट्राली व भूसा चोरी करने के आरोप में गगनदीप वासी बकाली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा ट्राली बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

