Leaders Took Out a March: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन से पहले सोमवार को यहां मार्च शुरू किया। गांधी मैदान से निकाला गया यह मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंबेडकर पार्क में खत्म होना है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस मार्च को डाक बंगला चौराहे पर ही खत्म किया जा सकता है, क्योंकि पुलिस की ओर से इससे आगे जाने की अनुमति नहीं मिली है।
मार्च को ‘गांधी से आंबेडकर’ नाम दिया
बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने कहा, ‘चाहे कुछ हो जाए, हमारे नेता Rahul Gandhi जी और ‘इंडिया’ गठबंधन के दूसरे शीर्ष नेता आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।’ मार्च के आखिर में गठबंधन के प्रमुख नेताओं का संबोधन हो सकता है। इस मार्च को ‘गांधी से आंबेडकर’ नाम दिया गया है। Rahul Gandhi, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने मार्च शुरू करने से पहले गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
‘वोटर अधिकार यात्रा’ Leaders Took Out a March
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एम ए बेबी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, शिवसेना (उबाठा) के संजय राउत और कई अन्य नेता उपस्थित थे। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 25 जिलों में 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी और इसमें 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। इस यात्रा के दौरान Rahul Gandhi और अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), Prime Minister Narendra Modi और निर्वाचन आयोग पर तीखे हमले बोले। उन्होंने जगह-जगह ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया।
वोट और चुनाव की चोरी नहीं करने दी जाएगी
यात्रा के 14वें दिन शनिवार को Rahul Gandhi ने कहा था कि बिहार में शुरू हुई यह ‘क्रांति’ पूरे देश में फैलने जा रही है और अब भाजपा को वोट और चुनाव की चोरी नहीं करने दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हुए।
व्यापक चुनाव अभियान Leaders Took Out a March
सासाराम से 17 अगस्त को निकाली गई इस यात्रा को बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के व्यापक चुनाव अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि बिहार के लोगों ने राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं की इस यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया है।
यह यात्रा क्षेत्रों से गुजरी Leaders Took Out a March
यह यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर और कुछ अन्य क्षेत्रों से गुजरी।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

