Mata Bala Sundari Fair में पहले दिन भारी संख्या में पहुंचे भगतजन

Vibrant idols of Goddess Durga during Durga Puja festival in Kolkata, India, showcasing traditional artistry.Navratri 2026 digital samaj, Mata Kushmanda digital samaj, Navratri Day 4 digital samaj, Jind News digital samaj, Haryana News digital samaj, Navratri Puja digital samaj, Temple Crowd digital samaj, Mata Rani Bhakt digital samaj, Kushmanda Mata Puja digital samaj, Navratri Festival digital samaj,Mata Bala Sundari Fair

लाडवा: Mata Bala Sundari Fair लाडवा के प्राचीन व ऐतिहासिक माता बाला सुंदरी मंदिर पर आज़ पहले दिन भारी भीड़ देखने को मिली। मेला समिति के सदस्यों के द्वारा मेले में पुख्ता इंतज़ाम किए हुए थे। रात के 12 बजे से पहले से ही लोगों ने लाइनों में खड़ा होना शुरु कर दिया। समाजसेवी सचिन गर्ग ने मन्दिर परिसर में माता को भोग लगा भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके पिता, समाजसेवी तरसेम बकाली, अनुज शर्मा, योगेंद्र कम्बोज शामिल रहे। मन्दिर परिसर में बाउंडर भी चर्चा का विषय बने। इस पर लोगों ने मन्दिर के पुजारी को बोला कि ये आस्था के साथ खिलवाड़ है। मंदिर में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन बाउंडरों के कारण लोग अपने आप को डरा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मंदिर के पुजारियों के द्वारा इस तरह तरह के व्यवहार को आमजन की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। ऐतिहासिक माता मंदिर में लोग अपनी मुरादें पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने आते हैं।

माता महामाई सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाली Mata Bala Sundari Fair

Vibrant idols of Goddess Durga during Durga Puja festival in Kolkata, India, showcasing traditional artistry.Navratri 2026 digital samaj, Mata Kushmanda digital samaj, Navratri Day 4 digital samaj, Jind News digital samaj, Haryana News digital samaj, Navratri Puja digital samaj, Temple Crowd digital samaj, Mata Rani Bhakt digital samaj, Kushmanda Mata Puja digital samaj, Navratri Festival digital samaj,Mata Bala Sundari Fair

जब इस बाउंसरों के बारे में पुजारी प्रमोद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए इन सुरक्षा के कर्मचारियों को पहले दिन के लगाया जाता। उन्होंने कहा कि आज शाम तक बाउंडर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाउंसरों को लोगों के साथ सही तरीके से व्यवहार करने के लिए कहा गया है और ये बाउंसर हर साल आते है।

माता रानी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली हैं Mata Bala Sundari Fair

Vibrant idols of Goddess Durga during Durga Puja festival in Kolkata, India, showcasing traditional artistry.Navratri 2026 digital samaj, Mata Kushmanda digital samaj, Navratri Day 4 digital samaj, Jind News digital samaj, Haryana News digital samaj, Navratri Puja digital samaj, Temple Crowd digital samaj, Mata Rani Bhakt digital samaj, Kushmanda Mata Puja digital samaj, Navratri Festival digital samaj,Mata Bala Sundari Fair

जब थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पूरी तरह से इंतज़ाम किए गए हैं। हुड़दंग बाजी करने वालो को किसी भी क़ीमत पर नहीं बख़्शा जाएगा। अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिले तो पुलिस को सूचित करें। लाड़वा पुलिस उपाधीक्षक निर्मल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शांति व धैर्य से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। माता रानी सबके कष्टों को हरने वाली है। लेकिन हुड़दंग करने वालो को उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में उनको बक्सा नहीं जाएगा। मान्यता है कि माता बाला सुंदरी के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मुराद अवश्य पूरी होती है। मंदिर कमेटी ने भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर के स्वयंसेवक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल, विश्राम स्थल और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो।

Also Read: IGN College Ladwa में नशा विरोधी अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp