Digital Samaj लाडवा : IGN College Ladwa इन्दिरा गाँधी नेशनल कॉलेज, लाडवा में हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के नशा विरुद्ध जागरूकता प्रकोष्ठ एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
IGN College Ladwa कार्यक्रम की संयोजिकाएँ डॉ. सुनीता रानी और डॉ. प्रियंका रही। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए 75 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया। इस नाटक में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, उसके कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को अत्यंत संवेदनशील और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देता है और समाज के विकास में बाधा उत्पन्न करता है।
Related Posts
- UG-PG Admission 2026: अब एडमिशन प्रक्रिया होगी स्मार्ट, DigiLocker से ऑटो-फिल होंगे CUET स्कोर और स्टूडेंट डिटेल्स
- NEW Delhi big Deceased NDMC employees 2026 एनडीएमसी के दिवंगत कर्मचारियों के 109 परिजनों को मुख्यमंत्री ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
- DMRC Hydrogen Bus Service दिल्ली में डीएमआरसी की हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू
युवा देश का भविष्य :प्रो. कुशल पाल IGN College Ladwa

IGN College Ladwa कॉलेज प्राचार्य प्रो. कुशल पाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि युवा देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नशे से दूर रहना केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक कर्तव्य भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
IGN College Ladwa कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रियंका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, स्वस्थ आदतों एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि समाज में नशा मुक्ति के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
IGN College Ladwa वहीं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुनीता रानी ने विद्यार्थियों को एच.आई.वी. एड्स के कारणों और उसके बचाव के उपाय के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा न करने तथा नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि वे अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
Related Posts
- UG-PG Admission 2026: अब एडमिशन प्रक्रिया होगी स्मार्ट, DigiLocker से ऑटो-फिल होंगे CUET स्कोर और स्टूडेंट डिटेल्स
- NEW Delhi big Deceased NDMC employees 2026 एनडीएमसी के दिवंगत कर्मचारियों के 109 परिजनों को मुख्यमंत्री ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
- DMRC Hydrogen Bus Service दिल्ली में डीएमआरसी की हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू

