नई दिल्ली:Meerut medical student at metro station मेट्रो यूनिट की नेहरू प्लेस मेट्रो थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी का मामला सुलझाते हुए छह लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के गहने बरामद कर लिए। गहने एक 60 वर्षीय महिला के थे, जो टिकट काउंटर पर अपना पर्स भूल गई थीं।
मेट्रो के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने मंगलवार को बताया Meerut medical student at metro station
मेट्रो के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद निवासी सुनीता ने शिकायत दी कि वह लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर अपना पर्स भूल गई थीं। पर्स में चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन व पेंडेंट, एक जोड़ी सोने के झुमके और नकदी थी। मामले को गंभीता से लेते हुए मेट्रो पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक युवक दिखाई दिया, जो पर्स उठाकर स्टेशन के अंदर जाता नजर आया।
Related Posts
मेट्रो पुलिस ने मेरठ के स्थानीय मेडिकल थाने की मदद से आरोपित को पकड़ लिया Meerut medical student at metro station

डिजिटल जानकारी के आधार पर और डीएमआरसी के सहयोग से आरोपित का पता मेरठ (उप्र) में चला। मेट्रो पुलिस ने मेरठ के स्थानीय मेडिकल थाने की मदद से आरोपित को पकड़ लिया। उसकी पहचान आजिम-उल-हक (25) के रूप में हुई। वह मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्र है। पुलिस ने आरोपित के पास से चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन व पेंडेंट, दो सोने के झुमके और पर्स में रखी नकदी बरामद कर ली। सभी सामान सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता को लौटाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
Also Read: वाहन चालक ने खड़ी कार में मारी टक्कर Hit Parked Car
Also Read: सैन्य वाहनों की टक्कर से एक जवान की मौत, दो घायल military vehicle collision

