Happy Birthday to Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा Happy Birthday to Pralhad Joshi
Related Posts
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रल्हाद जोशी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ हमारे लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उनके लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करता हूं।”
प्रल्हाद जोशी ने लिखा Happy Birthday to Pralhad Joshi
इस पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल से धन्यवाद। आपका लगातार मार्गदर्शन, हौसला और भरोसा हर दिन मेरे इरादे को और मजबूत करता है। मैं आपके काबिल नेतृत्व में देश के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
पीयूष गोयल ने लिखा Happy Birthday to Pralhad Joshi
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “उपभोक्ता हितों की रक्षा, खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व सतत ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में आपके समर्पित कार्य वास्तव में सराहनीय हैं। देश की सेवा में आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं Happy Birthday to Pralhad Joshi
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट साथी प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा में लगातार सफलता के लिए प्रार्थना की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रल्हाद जोशी को बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।
एचडी कुमारस्वामी ने लिखा Happy Birthday to Pralhad Joshi
कैबिनेट में साथी एचडी कुमारस्वामी ने लिखा, “मैं भाजपा के सीनियर नेता और भारत सरकार में कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर जोशी प्रल्हाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत, ताकत और लंबी उम्र दें।”
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Doctors Strike in Govt hospitals सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक 2 घंटे की हडताल पर, मरीज परेशान
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

