Amit Malviya Accused Congress: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर बिहार की जनता का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया। Amit Malviya ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बिहार के लोगों को हीन दृष्टि से देखती है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने Supriya Shrinet के बयान का वीडियो भी शेयर किया।
इस देश की मिट्टी को सींचते हैं Amit Malviya Accused Congress
Amit Malviya ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “बिहार के लोग मेहनतकश हैं, ईमानदार हैं और अपने पसीने से इस देश की मिट्टी को सींचते हैं। लेकिन कांग्रेस और उसके नेताओं की नजर में वे गंदे कपड़े पहनने वाले, इन्फेक्शन फैलाने वाले और एक अस्पृश्य समाज की तरह हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता Supriya Shrinet ने Rahul Gandhi के त्याग का बखान करते हुए कहा कि वे बिना किसी डर के बिहार के लोगों से हाथ मिला रहे थे, गले लगा रहे थे और माथा चूम रहे थे। जरा सोचिए- बिहार की जनता को किस हीन दृष्टि से देखा जा रहा है!”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या जनता से मिलना और गले लगना किसी एहसान की तरह बताया जाएगा? कांग्रेस को याद रखना चाहिए- लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। नेताओं को जनता के समर्थन और वोट की ज़रूरत है, न कि जनता को नेताओं की। यह सामंती मानसिकता, यह रजवाड़ों वाली सोच अब ख़त्म होनी चाहिए।
जनता से मिलने के बाद उनकी ही बेइज्जती करें Amit Malviya Accused Congress
बिहार को न Rahul Gandhi जैसे युवराज चाहिए और न तेजस्वी जैसे वारिस, जो जनता से मिलने के बाद उनकी ही बेइज्जती करें, उनके जीवन स्तर का मजाक उड़ाएं। Amit Malviya ने आगे लिखा, “बिहार की जनता सम्मान की हकदार है, दया की नहीं।” वीडियो में Supriya Shrinet को यह कहते सुना गया कि बिहार में लोग पसीने से तरबतर हैं, उनके कपड़े साफ नहीं दिख रहे हैं, फिर भी Rahul Gandhi उनसे गले मिल रहे हैं और उनका माथा चूम रहे हैं।