नई दिल्ली:Wife’s throat slit in a dispute उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में विवाद होने के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता कविता शर्मा (30) को नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल कविता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित सोनू शर्मा की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कविता शर्मा सी-ब्लॉक भजनपुरा में अपने माता पिता के साथ रहती हैं Wife’s throat slit in a dispute
पुलिस के मुताबिक कविता शर्मा सी-ब्लॉक भजनपुरा में अपने माता पिता के साथ रहती हैं। करीब 15 साल पहले कविता ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे है। लेकिन बाद में विवाद होने के बाद कविता ने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद करीब 6 साल पहले कविता ने दूसरी बार सोनू से प्रेम विवाह किया।
Related Posts
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
करीब 6 माह पूर्व विवाद के बाद सोनू ने उस पर तेजाब भी डाल दिया Wife’s throat slit in a dispute
दोनों के यहां तीन बच्चे हुए। कविता का आरोप है कि सोनू को शराब की लत लग गई। वह नशे की हालत में उसको पीटने लगा। करीब 6 माह पूर्व विवाद के बाद सोनू ने उस पर तेजाब भी डाल दिया था। उस मामले में जांच चल रही है। पीड़िता ने बताया कि पिछले करीब एक माह से वह अपने मायके में रह रही है। कविता का आरोप है कि 16 फरवरी को उनकी मौसेरी बहन का जन्मदिन था। वह सुबह साढ़े 9 बजे अपने मौसी के घर जा रही थी। इस बीच वह सर्विस रोड लाल मंदिर गली नंबर-5 के पास पहुंची। तभी सोनू वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गला रेत दिया।