Nora Fatehi is Focusing on her Career: अपने रिश्तों को लेकर उड रही अफवाहों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने साफ कहा है कि वह पूरी तरह सिंगल हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। हालांकि, अतीत में उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें अभिनेता अंगद बेदी भी शामिल हैं।
दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे Nora Fatehi is Focusing on her Career
दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता टूट गया। अंगद बेदी और नोरा फतेही कुछ साल पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई इवेंट्स, पार्टियों और निजी मौकों पर साथ देखा गया था। उस समय अंगद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि नोरा भी अपने करियर के बड़े मौके का इंतजार कर रही थीं। मीडिया में उनके रिश्ते की चर्चा खूब हुई, लेकिन दोनों ने इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करने से बचते रहे।
Related Posts
- Karnal इंद्री अनाज मंडी ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़ Eid al-Fitr prayer
- Jind : Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU सीआरएसयू में अतुल्य भारत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन लोक संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
- Chandigarh Under 14 Cricket Team ने 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स में किया तेजसप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन
2018 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया Nora Fatehi is Focusing on her Career
साल 2018 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और इसी साल अंगद बेदी ने अचानक अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी कर ली। उसी वर्ष दोनों बेटी मेहर के माता-पिता बने। वहीं, ब्रेकअप के बाद नोरा ने खुद को पूरी तरह काम में झोंक दिया और कुछ ही समय में बॉलीवुड की टॉप डांस परफॉर्मर्स में शामिल हो गईं। अंगद बेदी ने 2020 में दिए एक इंटरव्यू में नोरा के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह एक प्यारी लड़की हैं और अपने करियर में शानदार काम कर रही हैं। उन्होंने नोरा की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दूसरी ओर, नोरा ने भी एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की।
एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया Nora Fatehi is Focusing on her Career
उन्होंने स्वीकार किया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था, हालांकि उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया। नोरा के मुताबिक, धोखे की जानकारी होने के बावजूद उसे साबित करना मुश्किल था और उन्होंने उस दर्द को अपनी मेहनत में बदल दिया। नोरा का नाम पहले कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस, सिंगर गुरु रंधावा और बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि, इन मामलों में कभी सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई। नोरा ने हमेशा कहा है कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं। फिलहाल नोरा नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और उनका पूरा ध्यान करियर पर है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Karnal इंद्री अनाज मंडी ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़ Eid al-Fitr prayer
- Jind : Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU सीआरएसयू में अतुल्य भारत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन लोक संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
- Chandigarh Under 14 Cricket Team ने 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स में किया तेजसप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन

