Online Scam Jind: ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

Online Scam Jind:

गिरफ्तार किए गए आरोपित से 25 हजार की नगदी बरामद Online Scam Jind

अवैध गतिविधियों के खिलाफ  पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क सिस्टम के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपित को 25 हजार रुपये की नगदी सहित गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना क्राइम प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीप सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि राजनगर निवासी मिया सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे ऑनलाइन टास्क के नाम पर घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया था।

ठगी करने वालों द्वारा लगाता रुपयों की मांग Online Scam Jind:

उनके झांसे में आकर उसने तीन माह के अंदर विभिन्न बैंक खातों में कुल तीन लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी करने वालों द्वारा लगाता रुपयों की मांग की जाती रही तो उसे उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम जींद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर गांव बाडढा महेंद्रगढ़ निवासी मनजीत का नाम उभर कर सामने आया।

जल्दी पैसे कमाने के लालच में न आएं Online Scam Jind:

जिस पर नियमानुसार मनजीत को गिरफ्तार करके उसके पास से 25 हजार रुपये बरामद किए गए। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन टास्क,  निवेश या जल्दी पैसे कमाने के लालच में न आएं। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

Also :Viral News: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी 2nd एग्जाम 2026: 4 से 10 अप्रैल तक करें आवेदन, अंक सुधार का मौका Haryana Board 2nd Exam 2026 Apply Online

Also : जींद के देशखेड़ा गांव में भीषण आग: तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

Also : Cocaine worth Rs 10 Crore in Mehrauli 2026, Nigerian नागरिक Shocking Arrested – Police का हाई-प्रोफाइल Crackdown

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp