Organising Namo Yuva Run: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक भाजपा शासित राज्यों में ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया Organising Namo Yuva Run
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर और दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण और सांसद मनोज तिवारी ने ‘नमो युवा दौड़’ को हरी झंडी दिखाई। मुंबई में रविवार सुबह आयोजित ‘नमो युवा रन’ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अभिनेता मिलिंद सोमन, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कई अन्य नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘नमो युवा दौड़’ को हरी झंडी दिखाई।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
‘नमो युवा दौड़’ का आयोजन किया Organising Namo Yuva Run
उत्तर प्रदेश के आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘नमो युवा दौड़’ का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “नमो मैराथन का आयोजन नशा मुक्त भारत, विकसित भारत, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और विश्व स्तर पर अग्रणी भारत के लक्ष्य को लेकर किया गया है।” हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘नमो युवा दौड़’ में शामिल हुए। उन्होंने कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दिखाई। नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज की मैराथन हमारे युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
देहरादून में ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाया Organising Namo Yuva Run
इसी तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह खुद भी युवाओं के साथ दौड़ में शामिल हुए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी भुवनेश्वर में ‘नमो युवा मैराथन’ के दौरान युवाओं के साथ दौड़े। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर में ‘नमो युवा दौड़’ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए।
‘खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया’ Organising Namo Yuva Run
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “यह सर्वविदित है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ‘खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया’ के विजन और सपने को संजोए रखा है, जिसके चलते उन्होंने ‘फिट इंडिया मिशन’ की शुरुआत की। आज जब देश उनके 75वें जन्मदिन का जश्न मना रहा है और देश सेवा के लिए समर्पित उनके लंबे जीवन का सम्मान कर रहा है, जिसमें सेवा और ईमानदारी उनके जीवन में सर्वोपरि है, तो पूरे देश ने दौड़ने का संकल्प लिया है। उनके सम्मान में सभी ने मिलकर मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।”
कर्णावती महानगर युवा मोर्चा की ओर से आयोजित Organising Namo Yuva Run
अहमदाबाद में ‘नमो युवा रन’ मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत कर्णावती महानगर युवा मोर्चा की ओर से आयोजित हुआ। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऋषिकेश पटेल ने युवाओं को नशा छोड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि ‘नमो युवा रन’ युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने का एक प्रयास है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया।
मोर्चा ने ‘नमो युवा रन’ का आयोजन Organising Namo Yuva Run
जमशेदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना था। सैकड़ों युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को एकजुट करने के साथ-साथ स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। दौड़ पूरी होने के बाद विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

