Pakistan Bluntly: विदेशी धरती से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, ‘हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है’

Rajnath Singh to Visit Malaysia

Pakistan Bluntly: जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को पूरी छूट दी गई थीं। सेनाएं हर स्थिति के लिए तैयार थी। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मोरक्को की राजधानी रबात में दी। Rajnath Singh ने रामचरितमानस का हवाला देते हुए कहा कि हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है।

भारतीय समुदाय से संवाद Pakistan Bluntly

अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री Rajnath Singh मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय से संवाद कर रहे थे। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने भी ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई की सराहना की। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर कायराना हमले के बाद सेनाओं को पूरी छूट दी गई थी और भारतीय सेनाएं हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार थीं। Rajnath Singh ने जोर देकर कहा कि भारत की कार्रवाई सोच-समझकर और गैर-उकसाने वाली थी।

बहुआयामी प्रगति को रेखांकित Pakistan Bluntly

Rajnath Singh ने पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई बहुआयामी प्रगति को रेखांकित किया। Rajnath Singh ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है और जल्द ही शीर्ष तीन में शामिल होने की ओर अग्रसर है।

क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि का जिक्र Pakistan Bluntly

Rajnath Singh ने भारत के डिजिटल परिवर्तन, ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में प्रगति और स्टार्टअप क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि का जिक्र किया। Rajnath Singh ने कहा कि जहां 10 वर्ष पहले 18 यूनिकॉर्न थे, वहीं आज 118 हो चुके हैं। रक्षा उद्योग में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है, जो 1.5 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन कर रहा है और 100 से अधिक देशों को 23,000 करोड़ रुपए से अधिक के रक्षा उत्पाद निर्यात कर चुका है।

भारतीय चरित्र की शक्ति को पूरी दुनिया में दर्शाता Pakistan Bluntly

Rajnath Singh ने प्रवासी भारतीयों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय चरित्र की शक्ति को पूरी दुनिया में दर्शाता है। Rajnath Singh ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद के ऐतिहासिक संबोधन को याद किया और कहा कि भारतीय संस्कृति में व्यक्ति का असली मूल्य उसके चरित्र से तय होता है। प्रवासी भारतीयों ने भी भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर गर्व व्यक्त किया, जो मजबूत आर्थिक आधार और सशक्त सैन्य क्षमता पर आधारित है।

मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचे Pakistan Bluntly

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचे हैं। यह मोरक्को का दौरा करने वाले किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ऐतिहासिक यात्रा है। इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री अपने प्रवास के दौरान द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और रक्षा एवं सामरिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प

READ ALSO: GST Savings Festival: ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू: कम कीमतों के साथ, घरेलू बजट में कैसे आएगी तेज़ी: पीएम मोदी

READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp