Pledge to defend Qatar: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के हमले के बाद कतर की रक्षा का संकल्प जताने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कार्यकारी आदेश में ऊर्जा संपन्न देश कतर की रक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई सहित सभी उपायों का उपयोग करने का संकल्प जताया गया है।
लोगों को आश्वस्त किया Pledge to defend Qatar
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट पर बुधवार को उपलब्ध इस आदेश में ट्रंप द्वारा कतर के लोगों को आश्वस्त किया गया है। आदेश पर सोमवार की तारीख है।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
‘‘घनिष्ठ सहयोग’’ और ‘‘साझा हितों’’ का हवाला Pledge to defend Qatar
आदेश में दोनों देशों के ‘‘घनिष्ठ सहयोग’’ और ‘‘साझा हितों’’ का हवाला दिया गया है और ‘‘बाहरी हमलों के विरुद्ध कतर की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी’’ देने का संकल्प लिया गया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘अमेरिका कतर देश के क्षेत्र, संप्रभुता या महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर किसी भी सशस्त्र हमले को अमेरिका की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा मानेगा।’’ आदेश के अनुसार, ‘‘ऐसे हमले की स्थिति में अमेरिका और कतर के हितों की रक्षा करने तथा शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए सभी वैध और उचित उपाय किए जाएंगे जिसमें राजनयिक, आर्थिक और आवश्यक पड़ने पर सैन्य उपाय भी शामिल हैं।’’
नेतन्याहू की वाशिंगटन यात्रा Pledge to defend Qatar
यह आदेश सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की वाशिंगटन यात्रा के दौरान आया। ‘व्हाइट हाउस’ ने बताया कि ट्रंप ने इस यात्रा के दौरान नेतन्याहू से कतर को लेकर बातचीत की थी। नेतन्याहू ने उस हमले पर ‘‘गहरा खेद व्यक्त किया’’, जिसमें कतर के सुरक्षा बलों के एक सदस्य सहित छह लोग मारे गए थे।
कतर के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी प्रतिबद्धता को ‘‘दोनों देशों की घनिष्ठ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’’ बताया। कतर द्वारा वित्त पोषित अल जजीरा सैटेलाइट न्यूज नेटवर्क ने घोषणा की, ‘‘ट्रंप का नया कार्यकारी आदेश इजराइली हमले के बाद कतर की सुरक्षा की गारंटी देता है।’’
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

