Ikkis-Official Trailer: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म इक्कीस का ट्रेलर देख भावुक हो गये। अगस्त्य नंदा ने वर्ष 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज जोया अख्तर निर्देशित द आर्चीज से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन बड़े पर्दे पर वह अब एंट्री मारने वाले हैं। वह अब इक्कीस में नजर आयेगे। फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
अमिताभ ने इक्कीस का ट्रेलर शेयर Ikkis-Official Trailer
Amitabh Bachchan ने एक्स हैंडल पर इक्कीस का ट्रेलर शेयर किया है। इसी के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने नाती के लिए भावुक नोट में लिखा, “अगस्त्य! जब तुम पैदा हुए थे, तो मैंने तुम्हें अपने हाथों में लिया था। कुछ महीने बाद मैंने तुम्हें फिर से अपने हाथों में लिया और तुम्हारी नाजुक उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेलने लगीं। आज तुम पूरी दुनिया के थिएटरों में परफॉर्म कर रहे हो। तुम स्पेशल हो। मेरी दुआएं और आशीर्वाद तुम्हारे साथ हैं। तुम हमेशा अपने काम से नाम कमाओ और परिवार के लिए सबसे बड़ा गर्व बनो।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी Ikkis-Official Trailer
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इक्कीस 1971 के युद्ध पर आधारित है जिसमें एक 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में अगस्त्य, अरुण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, आद्यांशी कपूर, श्री बिश्नोई और सिकंदर खेर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here