PM Modi on Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को ओडिशा दौरे पर रहे। इस दौरान Prime Minister Narendra Modi ने झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। Prime Minister Narendra Modi ने देश भर में आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्र आईआईटी में पढ़ सकेंगे। उन्होंने बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरुआत की।
फ्लाईओवर का उद्घाटन किया PM Modi on Odisha Visit
Prime Minister Narendra Modi ने संबलपुर शहर में 273 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। जून 2024 में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 15 महीने में प्रधानमंत्री का राज्य का यह छठा दौरा है।Prime Minister Narendra Modi का झारसुगुड़ा दौरा सात साल के अंतराल के बाद हुआ है। वह 22 सितंबर 2018 को ओडिशा के दूसरे वाणिज्यिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए यहां आए थे। इसके बाद Prime Minister Narendra Modi ने ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो राज्यों में किफायती और आरामदायक संपर्क प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी, रोजगार के अवसर पैदा करेगी और प्रमुख आर्थिक जिलों को जोड़ेगी।
Related Posts
विशाल जनसभा को संबोधित PM Modi on Odisha Visit
परियोजनाओं की शुरुआत के बाद Prime Minister Narendra Modi ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि, “डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, बीएसएनएल का एक नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है।”
गरीबों को सशक्त बनाने वाली सरकार है भाजपा सरकार: पीएम मोदी PM Modi on Odisha Visit
Prime Minister Narendra Modi ने आगे कहा कि, “भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज़ोर देते हैं। हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज़्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। ओडिशा में भी हज़ारों घरों के निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा है।”
विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा PM Modi on Odisha Visit
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाज़ों तक, हर चीज़ में आत्मनिर्भर बने। देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है। हमने देश में जहाज़ निर्माण के लिए 70 हज़ार करोड़ रुपये के पैकेज को मंज़ूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इससे युवाओं को बहुत फ़ायदा होगा, लाखों रोज़गार पैदा होंगे।”
आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और अनुसंधान का माहौल आवश्यक PM Modi on Odisha Visit
Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और अनुसंधान का माहौल आवश्यक है। आज ओडिशा सहित पूरे देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। आज मेरिट नाम से एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारे युवाओं को अच्छी तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने का काम PM Modi on Odisha Visit
देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आज बहुत काम किया जा रहा है।” Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।”
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

