Airspace Violations: हंगरी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के इस दावे को खारिज कर दिया कि हंगरी के जासूसी ड्रोन ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया होगा।
हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की जानकारी Airspace Violations
पहले जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि यूक्रेनी सेना ने देश के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की जानकारी दी है, यह काम शायद हंगरी के रिऑनाइसेंस ड्रोन ने किया है और प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि उड़ानों का लक्ष्य यूक्रेन के सीमावर्ती औद्योगिक क्षेत्र हो सकते हैं। हंगरी के विदेश और व्यापार मंत्री पीटर सिज्जार्टो ने इस आरोप को दृढ़ता से खारिज कर दिया है। सिज्जार्टो ने फेसबुक पेज पर लिखते हुए कहा कि जेलेंस्की हंगरी विरोधी भावनाओं में खो गए हैं और फालतू बातों के पीछे भाग रहे हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
बुडापेस्ट और कीव के बीच संबंध तनावपूर्ण Airspace Violations
हाल के वर्षों में बुडापेस्ट और कीव के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। शिनहुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, हंगरी ने रूस से अपनी ऊर्जा आपूर्ति के मुख्य मार्ग, ड्रुज्बा तेल पाइपलाइन पर यूक्रेन के हमलों की बार-बार आलोचना की है और यूक्रेन के ट्रांसकारपैथियन क्षेत्र में जातीय हंगरी अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर चिंता जताई है।
प्रोसेस का कड़ा विरोध Airspace Violations
साथ ही, हंगरी यूक्रेन के ईयू में शामिल होने के प्रोसेस का कड़ा विरोध करता है, क्योंकि उसे अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी की जरूरत है और साथ ही यूक्रेन के ईयू में शामिल होने से ईयू के कृषि सब्सिडी सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। उच्च स्तरीय बातचीत तनावपूर्ण रही है, और दोनों पक्ष अक्सर सार्वजनिक बयानों में एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। इन विवादों के बावजूद, हंगरी ने फरवरी 2022 में सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद से यूक्रेन को मानवीय सहायता दी है, शरणार्थियों के लिए अपनी सीमाएं खोलीं और शरणार्थी बच्चों के लिए यूक्रेनी भाषा का स्कूल भी खोला।
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

