चंपावत: Sports Competition of My Bharat Champawat माय भारत चंपावत ने युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को गोरल चौड़ खेल मैदान में हुई इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल महामंत्री तल्लादेश और ग्राम प्रधान रुइयाँ, श्री कमल महार थे। वाटिका फाउंडेशन के ओनर श्री प्रवेश सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुंचने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के संचालन में कोच श्री मुकेश टम्टा और श्री चंदन बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Related Posts
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन Sports Competition of My Bharat Champawat

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुनीता महर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नीतू कुंवर दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीरज भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया। हिमांशु नाथ द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में सूरज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं बालिका वर्ग में सुनीता महर शीर्ष पर रहीं। पारंपरिक खेलों में भी उत्साह देखा गया।
रस्सा-कस्सी और खो-खो प्रतियोगिताओं में जीआईसी चम्पावत की टीमों ने विजेता ट्रॉफी जीती। आयोजकों ने समापन पर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं और जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके।
also reads: Time bound forest land transfer cases वन भूमि हस्तांतरण मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी
also reads: Student Union inauguration at Pauri campus पौड़ी परिसर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में जमकर थिरके छात्र
also reads: Sadiya Kariya Chahi Ho Released: माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ रिलीज
Related Posts
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

