चंपावत: Time bound forest land transfer cases जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित और संवेदनशील मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से प्रकरणों का निपटान करने के निर्देश दिए। यह बैठक गुरुवार को चंपावत के जिला सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में लोक निर्माण विभाग (चम्पावत के 6, लोहाघाट के 4), एनपीसीसी (2), पीएमजीएसवाई लोहाघाट (3), राष्ट्रीय राजमार्ग लोहाघाट (1), जल संस्थान चम्पावत (2), ग्रामीण निर्माण विभाग (5), पेयजल निगम (1), पीआईयू यूयूएसडीए (1) और नगरपालिका लोहाघाट (1) के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने विभागों को अपने मामलों की नियमित निगरानी रखने और त्वरित निपटान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
वन विभाग को भी अपने स्तर पर सभी मामलों पर कार्रवाई Time bound forest land transfer cases

वन विभाग को भी अपने स्तर पर सभी मामलों पर कार्रवाई करने और आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीओ वन सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहन पलड़िया, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग बी.एम. आर्या, अधिशासी अभियंता जल निगम अशोक स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरणों में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया।
ALSO READS: Student Union inauguration at Pauri campus पौड़ी परिसर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में जमकर थिरके छात्र