Preparations 2027 Ardh Kumbh हरिद्वार में 2027 अर्द्धकुंभ की तैयारियाँ तेज, अखाड़ा परिषद ने घोषित की 10 स्नान तिथियाँ

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025, गीता जयंती, कुरुक्षेत्र महोत्सव, श्रीमद्भगवद्गीता, हरियाणा पर्यटन, गीता उपदेश, धर्म और संस्कृति, गीता महोत्सव आयोजन, कुरुक्षेत्र आयोजन, भारतीय संस्कृति उत्सव, गीता ज्ञान, International Gita Mahotsav 2025, Gita Jayanti, Kurukshetra Festival, Shrimad Bhagavad Gita, Haryana Tourism, Gita Teachings, Cultural Festival India, Gita Celebration, Kurukshetra Event, Indian Heritage Festival, Bhagavad Gita Knowledge,

हरिद्वार (Preparations 2027 Ardh Kumbh) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 2027 के अर्द्धकुंभ मेले के लिए शुक्रवार को तीन शाही स्नान सहित 10 स्नान तिथियाँ घोषित की। जनवरी से अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में इस बार पहली बार साधु-संतों के साथ चार शाही अमृत स्नान कराए जाएंगे, जिसे संत परंपरा में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। पहला शाही स्नान छह मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा, दूसरा आठ मार्च को सोमवती अमावस्या पर, तीसरा 14 अप्रैल को बैसाखी (मेष संक्रांति) और चौथा 20 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा (चौथा अमृत स्नान) होगा। इसके अलावा, मकर संक्रांति पर भी एक महत्वपूर्ण स्नान होगा लेकिन इसे शाही स्नान की श्रेणी में नहीं रखा गया है।

कुंभ के आयोजन में संतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण Preparations 2027 Ardh Kumbh

Preparations 2027 Ardh Kumbh

Preparations 2027 Ardh Kumbh श्री धामी ने कहा कि कुंभ के आयोजन में संतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए मेला व्यवस्थाओं को भव्य और व्यवस्थित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला शानदार होगा और प्रशासनिक तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी पुष्टि की कि 14 जनवरी, 2027 को मकर संक्रांति के दिन से मेले की शुरुआत होगी। इसके बाद छह फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन, 11 फ़रवरी को बसंत पंचमी, 20 फ़रवरी को माघ पूर्णिमा को स्नान होगा। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ में सात अप्रैल — नव संवत्सर, 15 अप्रैल – राम नवमी, भी है।

मेले को कुंभ की तरह ही भव्य व दिव्य बनाने के लिए सुझाव मांगे Preparations 2027 Ardh Kumbh

Preparations 2027 Ardh Kumbh बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने सभी अखाड़ों को आगामी अर्द्धकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और मेले को कुंभ की तरह ही भव्य व दिव्य बनाने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने दोहराया कि हरिद्वार का अर्द्धकुंभ देश-विश्व में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

Also Read: Pollution rises in Faridabad, AQI 264 फरीदाबाद में बढ़ा प्रदूषण,एक्यूआई 264 पर पहुंचा

Also Read: Visit of Aali Brahmin and Aali Meo पलवल : उपायुक्त ने किया गांव आली ब्राह्मण व आली मेव का दौरा

Also Read: Padma Shri Sunil Dabas मेवात वीरों और वीरांगनाओं की धरती : पद्मश्री सुनील डबास

Also Read: Injured National Guard Member Died: अफगान नागरिक की गोलीबारी में घायल नेशनल गार्ड की एक सदस्य की मौत : ट्रंप

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp