Hansi : Prime Minister National Apprenticeship Fair: DC डॉ राहुल नरवाल की अध्यक्षता में पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता

Prime Minister National Apprenticeship Fair
Hansi : Prime Minister National Apprenticeship Fair हांसी की आईटीआई में डीसी डॉ राहुल नरवाल की अध्यक्षता में पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन  हांसी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को जिले का प्रथम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। इस मेले में डीसी डॉ राहुल नरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 200 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

डॉ राहुल नरवाल ने कहा कि युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट नियमित प्रक्रिया है।: Prime Minister National Apprenticeship Fair

इस दौरान डीसी डॉ राहुल नरवाल ने कहा कि युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में हर साल नई-नई तकनीक आ रही है। युवाओं को एआई, यूट्यूब जैसी नई-नई तकनीकियों से भी पीछे नहीं रहना चाहिए। युवाओं को जीवन में मेहनत और संघर्ष करते रहना चाहिए। संघर्ष के बल पर ही उच्च मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
संघर्ष छोड़ना नहीं चाहिए। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और मेहनत जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने युवाओं को निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष और परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाते, एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलती है।
Prime Minister National Apprenticeship Fair

आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका:  Prime Minister National Apprenticeship Fair

ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आज इस मेले मेंआई सभी कंपनी भी युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। युवाओं में अधिक से अधिक कौशल विकसित करें। डॉ नरवाल ने कहा कि हांसी में पहली बार रोजगार मेला लगा है इसका लाभ उठाना चाहिए।
इस तरह के मेले आगे भी लगाए जाएंगे।हांसी में जिला बनने के पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता का आयोजन किया गया है। इस मेले में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में शिक्षुता के अवसर प्रदान किए गए हैं। शिक्षुता से आईटीआई पास युवाओं में व्यावसायिक कौशल बढेंगा और करियर के अवसर मिलेंगे।

 संस्थान के प्रधानाचार्य भूप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत:  Prime Minister National Apprenticeship Fair

इस मेले के माध्यम से युवाओं को उद्योगों में काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जो उनके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि कंपनियों में काम करने से कौशल विकसित होगा और भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य भूप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस मेले में हरियाणा सहित आसपास के राज्यों से 21 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से हीरो मोटोकॉर्प, जय भारत मारुति, गोदरेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, स्वराज इंजन, इंडिया यामाहा मोटर तथा होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल रही।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूप सिंह नोखवाल, ट्रेनिंग इंचार्ज: Prime Minister National Apprenticeship Fair

मेले में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग व्यवसायों से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।इसके अतिरिक्त हरियाणा की प्रमुख कंपनियों के साथ-साथ हिसार क्षेत्र की स्थानीय कंपनियों ने भी इस मेले में भाग लिया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी लाभ प्राप्त हुआ।

कंपनियों के प्रतिनिधि व अनेक युवा मौजूद थे। :Prime Minister National Apprenticeship Fair

इनमें प्रमुख रूप से एच पी कॉटन टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड, अशोक लीलैंड, कैलाश कोच बिल्डर, पारस कैलाश इंजीनियरिंग सॉल्यूशन तथा न्यू हॉलैंड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूप सिंह नोखवाल, ट्रेनिंग इंचार्ज राकेश कुमार पानू, वर्ग अनुदेशक विजय दलाल, लालू राम, बलजीत सिंह, ओमवीर तथा अप्रेंटिसशिप अनुदेशक सुदर्शन कुमार के अलावा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि व अनेक युवा मौजूद थे।

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp