Rahul attacks Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार पर राहुल का सीधा हमला, एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- हाइड्रोजन बम बाकी

Velu Nachiyar Birth Anniversary

Rahul attacks Gyanesh Kumar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कर्नाटक की आलंद विधानसभा और महाराष्ट्र की राजुरा विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि टारगेट करके वोट काटे गए और जोड़े गए। Rahul Gandhi ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 2023 के विधानसभा चुनाव में 6018 वोट डिलीट किए गए।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की मजबूत सीट है, इसलिए इसे टारगेट किया गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं। इसके ऐसे सबूत हैं, जिन्हें खारिज नहीं किया जा सकता। ये सबूत ब्लैक ऐंड वाइट हैं। हमारे पास प्रमाण हैं कि पूरे देश में अल्पसंख्यक, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्ग के लाखों वोट काटे जाते हैं।

विपक्ष का वोट कम हो सके Rahul attacks Gyanesh Kumar

ऐसा इसलिए ताकि विपक्ष का वोट कम हो सके। आलंद विधानसभा को लेकर Rahul Gandhi ने कहा कि वोट चोरी का मामला तब पकड़ में आया, जब एक बीएलओ ने देखा कि उसके अंकल का ही वोट डिलीट हुआ है। पता चला कि एक पड़ोसी के नंबर से ऐसा हुआ है। उन्होंने जब पड़ोसी से बात की तो उसने कहा कि मुझे तो पता ही नहीं है कि कैसे डिलीट हुआ। Rahul Gandhi ने कहा कि दूसरे राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन फॉर्म जमा किए गए।

12 वोट डिलीट हो गए Rahul attacks Gyanesh Kumar

Rahul Gandhi ने गोदा बाई नाम की एक महिला का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इनके नंबर से कुल 12 वोट डिलीट हो गए और इनको पता तक नहीं है। एक अन्य शख्स सूर्यकांत के नाम पर 12 लोगों के नाम डिलीट कराए जाने का भी उदाहरण दिया गया। इसके अलावा एक और उदाहरण देते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि महज 36 सेकेंड के भीतर दो फॉर्म भर दिए गए। आखिर यह कैसे संभव है कि दो फॉर्म महज इतने टाइम में भर दिए जाएं। इसके अलावा यह समय भी सुबह 4 बजकर 7 मिनट का होता है।

राहुल गांधी ने कहा- 10 बूथों से काटे गए वोट, जहां कांग्रेस मजबूत Rahul attacks Gyanesh Kumar

Rahul Gandhi ने कहा कि यह सेंट्रलाइज्ड तरीके से हुआ है। ऑटोमेटेड चीजों का इस्तेमाल करते हुए लोगों के नाम काटे गए हैं। बड़े पैमाने पर ऐसा हुआ है। किसी एक व्यक्ति या फिर बीएलओ के स्तर पर ऐसा नहीं हुआ है। Rahul Gandhi ने कहा कि ऐसे 10 बूथों से सबसे ज्यादा वोट कटे, जहां कांग्रेस ने 2018 में जीत हासिल की थी। Rahul Gandhi ने कहा कि कर्नाटक सीआईडी ने 18 महीनों में 18 लेटर भेजे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सीआईडी ने पूछा कि वे आईपी एड्रेस दिए जाएं, जहां से ये फॉर्म भरे गए। इसके अलावा डिवाइस की लोकेशन और ओटीपी ट्रेल भी दी जाए। इस बारे में कोई जवाब चुनाव आयोग से नहीं मिला है।

चुनाव आयोग को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम Rahul attacks Gyanesh Kumar

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने कहा कि इन लोगों को आखिर कौन बचा रहा है तो ऐसा करने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार हैं। Rahul Gandhi ने चैलेंज दिया है कि एक सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग पूरी डिटेल दे। यदि नहीं दी तो फिर स्पष्ट हो जाएगा कि वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग उन्हें बचाने में जुटा है। महाराष्ट्र की राजुरा सीट को लेकर Rahul Gandhi ने कहा कि यहां 6850 वोटर अचानक ऐड कर लिए गए। Rahul Gandhi ने कहा कि यदि एक सप्ताह में जवाब नहीं मिला तो देश के युवा समझेंगे कि आप भी संविधान की हत्या करने वालों के साथ हैं।

Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Also Read: nepal gen z protest in hindi नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का हवाई सेवाओं पर असर: दो विमानों को बिना लैंडिंग लौटे वापस भारत

Also Read:PM Narendra Modi: ‘सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है’, हिमाचल और पंजाब के लिए रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी

Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस

Also Read:Sudarshan Reddy Denies Cross Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव-विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय

Follow us : Facebook

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp